Saturday , 11 April 2026
Home Uncategorized Accident: सड़क से डेढ़ फीट नीचे शोल्डर होने से घटी रही दुर्घटनाएं
Uncategorized

Accident: सड़क से डेढ़ फीट नीचे शोल्डर होने से घटी रही दुर्घटनाएं

सड़क से डेढ़ फीट नीचे शोल्डर होने से

बैतूल-मुलताई फोरलेन पर कई जगह बनी हुई है स्थिति

Accident: बैतूल। सड़क और शोल्डर एक बराबर होना चाहिए ताकि दो गाड़ी निकलने के बाद एक वाहन यदि सड़क के नीचे उतरे तो कोई दुर्घटना ना हो लेकिन बैतूल-मुलताई के बीच फोरलेन पर कई जगह सड़क और शोल्डर में डेढ़ फीट का अंतर है जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद ओरिएंटल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने कहा कि सड़क के शोल्डर सुधरवाए जाएंगे।


मिट्टी का कटाव होने से बनी स्थिति


यदि आप बैतूल- नागपुर फोरलेन पर तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं तो फोरलेन के किनारों पर थोड़ा सतर्कता से वाहन चलाइए। दरअसल बैतूल से मुलताई के बीच एक दर्जन जगहें ऐसी हैं जहां पर सड़क के साइड शोल्डर बहुत ज्यादा नीचे हैं या कटाव होकर मिट्टी हटने से किनारे पर गड्ढे बन गए हैं।


दुर्घटनाएं रोकने जरूरी है मरम्मत


बैतूल से नागपुर के बीच इस सड़क पर औसतन रोजाना 15 हजार वाहन दौड़ते हैं जिनकी रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से 150 किलोमीटर तक होती है। ऐसे में सडक़ के बगल के ये कटाव वाहन को पलटा सकते हैं। या भीषण हादसे करा सकते हैं। चिंताजनक बात यह है कि फोरलेन सड़क और साइड शोल्डर के बीच गेप लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पड़ताल में मिलानपुर टोल नाके के पहले दो जगहों पर सड़क किनारे भीषण कटाव मिला। वहीं पर सोहागपुर के समीप एक ढाबे के आगे भी मिट्टी का कटाव मिला।


एनएचएआई नहीं दे रही ध्यान


बारिश के बाद से फोरलेन और साइड शोल्डर के बीच गेप ज्यादा बढ़ गया है। तेज बारिश के कारण मिट्टी का कटाव होना बताया जा रहा है। वहीं पर सडक़ के बगल में कटाव होने से मिट्टी लगातार नदारद होने से यहां पर किनारे पर सडक़ के ठीक बगल में डेढ़ से दो फीट गहरे तक गड्ढे कई जगह बन गए हैं। बैतूल- नागपुर 177 किलोमीटर फोरलेन का काम 2012 में शुरू हुआ था। 2200 करोड़ की लागत से 177 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनाया गया था। आज इसे बने हुए 12 साल हो गए हैं। कटाव सडक़ के किनारों के बगल में साफ दिखाई दे रहे हैं। कंपनी द्वारा मरम्मत नहीं करना स्पष्ट दिखाई देता है। इस लापरवाही पर एनएचएआई का आज तक ध्यान नहीं है।


इनका कहना…
फोरलेन सडक़ के बगल में जहां पर भी कटाव हुआ है, वहां पर भराव करवाया जाएगा। दुर्घटना का खतरा यदि बन रहा है तो इसे प्राथमिकता से सही करवाया जाएगा। पेट्रोलिंग और रिपेयरिंग करने वाली टीमों को हिदायत दी जाएगा।

  • रजनीश सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, ओरिएंटल कंपनी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...