Sunday , 15 March 2026
Home Uncategorized Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दो युवक गंभीर घायल
Uncategorized

Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दो युवक गंभीर घायल

सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक

सलैया के बैकुंठ धाम के पास हुआ हादसा, ट्रक में रिफ्लेक्टर नहीं होने से हुआ दुर्घटना का अंदेशा

Accident: घोड़ाडोंगरी। घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के सलैया में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सारनी थाना क्षेत्र के बैकुंठ धाम के पास की है, जहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक जा घुसी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है।

अंधेरे में दिखाई नहीं दिया ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक के पीछे रेडियम या रिफ्लेक्टर का कोई निशान नहीं था। शाम के समय अंधेरा होने के कारण बाइक सवार को सड़क किनारे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे ट्रक से टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अवैध कबाड़ कारोबार से बढ़ रहा हादसों का खतरा

स्थानीय ग्रामीण सुनील यादव ने बताया कि सलैया में सड़क किनारे अवैध रूप से कबाड़ का कारोबार संचालित किया जा रहा है। कबाड़ लाने और ले जाने के लिए ट्रक और अन्य भारी वाहन अक्सर सड़क पर ही खड़े रहते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध कबाड़ कारोबार पर रोक लगाने और सड़क किनारे खड़े वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tests: भविष्य की सवारी बनेगी फ्लाइंग टैक्सी, 10 यात्रियों वाली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी का परीक्षण

हेलिकॉप्टर की तरह वर्टिकल टेकऑफ, 1500 किमी तक उड़ान की क्षमता; भारत...

Breaks Records: नपा ने वसूली का तोड़े रिकार्ड

नपा को भुगतान करने में होगी सुविधा Breaks Records: बैतूल। वर्ष में...

Decision: CBSE का बड़ा फैसला: अब एडिशनल सब्जेक्ट के आधार पर नहीं होंगे पास

नकल या अनुचित साधनों में पकड़े गए छात्रों को देनी होगी कंपार्टमेंट...