Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Accidents: बांध में डूबने से एक किशोर और दो बालिकाओं की मौत
Uncategorized

Accidents: बांध में डूबने से एक किशोर और दो बालिकाओं की मौत

बांध में डूबने से एक किशोर और

घाट बिरौली और माझरी में हुए हादसे से छाया मातम

Accidents: मुलताई । प्रभातपट्टन ब्लॉक में धुरेंडी के दिन एक किशोर सहित दो बालिकाओं की डेम में डूबने से मौत हो गई जिससे होली की खुशी मातम में बदल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम घाट बिरौली में स्थित बांध में गांव के पांच युवक रंग खेलने के बाद नहाने गए थे जहां तरुण गायकवाड़ 17 वर्ष की डेम में डूबने से मौत हो गई। इधर प्रभात पट्टन के ही माझरी गांव में एक स्टॉप डैम में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। होली की खुशियों के बीच हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम माझरी में शुक्रवार को पूरा गांव होली खेल रहा था। बच्चे भी होली खेलने में मगन थे। होली खेलने के बाद कुछ बच्चे नहाने के लिए माझरी से 4 किलोमीटर दूर स्थित पुराने स्टॉप डैम पर गए थे। यहां पानी थमा है जिससे बच्चे अक्सर नहाने जाया करते थे।दोपहर लगभग 4 बजे बच्चों के साथ माझरी निवासी कुमारी प्रतिभा पिता लख्मीचंद कुमरे 9 वर्ष, कुमारी अनन्या पिता वासुदेव धुर्वे 12 वर्ष और शिवानी भी नहाने के लिए गई थी। यहां नहाते-नहाते प्रतिभा गहरे पानी में चली गई। जिसे देख अनन्या उसे बचाने के लिए डैम में कूद गई। प्रतिभा और अनन्या कुछ देर तक ऊपर नहीं आई तो शिवानी घबरा गई। वह तुरंत गांव में बताने के लिए गई। गांव वाले घटनास्थल पर आते, तब तक दोनों बच्चियां डूब चुकी थी। जिसकी जानकारी परिजनों ने मासोद पुलिस चौकी में दी।सूचना मिलने पर प्रधान आरक्षक रामकृष्ण शिराले ने घटनास्थल का जायजा लेकर शवों को डैम से निकलवाया एवं आज शनिवार को पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपे। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Arrest: दामजीपुरा आगजनी मामले में दो की गिरफ्तारी

तनाव को लेकर एसपी ने किया रात्रि विश्रामआईजी-डीआईजी भी पहुंचे थे दामजीपुरा...

Alert: बदलेगा मौसम, 2–3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों से तापमान गिरेगा, कई राज्यों में आंधी-तूफान और...

Alliance: मालेगांव में ‘असंभव’ गठबंधन: BJP–कांग्रेस ने मिलकर बनाई ‘भारत विकास आघाड़ी’

मेयर चुनाव से पहले बदले सत्ता के समीकरण, 5 पार्षद बनेंगे किंगमेकर...

Lunar eclipse: 3 मार्च को होलिका दहन पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण

भारत में दिखेगा पूर्ण ग्रहण, सुबह से लागू रहेगा सूतक काल Lunar...