Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Advisory: सोना रिकॉर्ड हाई पर,निवेशकों का रुझान बहुमूल्य धातुओं की ओर बढ़ा
Uncategorized

Advisory: सोना रिकॉर्ड हाई पर,निवेशकों का रुझान बहुमूल्य धातुओं की ओर बढ़ा

सोना रिकॉर्ड हाई पर,निवेशकों का

Advisory: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की वैल्यूएशन इतिहास में पहली बार लगातार दो साल घट गई है। D&P एडवाइजरी की रिपोर्ट के अनुसार, यह गिरावट मुख्य रूप से मीडिया राइट्स की कम प्रतिस्पर्धा और रियल-मनी गेमिंग स्पॉन्सरशिप पर सरकारी प्रतिबंध की वजह से आई है। इससे क्रिकेट के सबसे बड़े ब्रांड की मार्केट वैल्यू में सुस्ती देखी जा रही है।

वहीं दूसरी ओर, सोने के दामों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹562 बढ़कर ₹1,26,714 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। अक्टूबर के पहले 15 दिनों में ही सोना ₹10,000 से ज्यादा महंगा हुआ है। इस साल की शुरुआत से अब तक इसकी कीमत लगभग ₹50,000 बढ़ चुकी है

RPG ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने इसे लेकर दिलचस्प तुलना की है—उन्होंने कहा कि 1990 में 1 किलो सोने की कीमत एक मारुति 800 के बराबर थी, जबकि 2025 में यह लैंड रोवर जैसी लग्जरी कार के समान हो गई है।

उधर, चांदी के दाम भी इतिहास की ऊंचाई पर पहुंच चुके हैं। इस साल चांदी दोगुने से ज्यादा बढ़कर ₹1.75 लाख प्रति किलो हो गई है, जो सोने से 37% अधिक रिटर्न दे रही है।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, औद्योगिक मांग और निवेशकों की सुरक्षित संपत्ति की तलाश ने चांदी की चमक और बढ़ा दी है।

  साभार…  

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Action: कोठी बाजार में पुलिस की कार्रवाई: 40 दुकानदारों पर केस दर्ज

सड़क पर सामान फैलाकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, थाना...

Death: करंट लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत

घर में बिजली बोर्ड में प्लग लगाते समय हुआ हादसा, जिला अस्पताल...

Loan: मध्य प्रदेश सरकार फिर लेगी 5800 करोड़ का कर्ज

चालू वित्त वर्ष में कुल उधारी 84,900 करोड़ के करीब, प्रदेश पर...

Commercial Gas: भारत में LPG संकट गहराया: कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सप्लाई पर रोक

ईरान-अमेरिका-इजराइल तनाव और ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ बंद होने से गैस सप्लाई प्रभावित,...