Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized App: पीएफ निकासी होगी और आसान, अब यूपीआई से मिलेगा पैसा
Uncategorized

App: पीएफ निकासी होगी और आसान, अब यूपीआई से मिलेगा पैसा

पीएफ निकासी होगी और आसान, अब

ईपीएफओ भीम ऐप के जरिए देगा पीएफ निकालने की सुविधा, 2–3 महीने में शुरू होने की तैयारी

App: डिजिटल डेस्क। कर्मचारियों के लिए भविष्य निधि (पीएफ) से पैसा निकालने की प्रक्रिया जल्द ही और तेज व सरल होने जा रही है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 30 करोड़ से अधिक सदस्यों को यूपीआई के जरिए पीएफ की रकम निकालने की सुविधा देने की तैयारी कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, अगले दो से तीन महीनों में यह सुविधा भीम (BHIM) ऐप के माध्यम से शुरू की जा सकती है। इसके तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य निर्धारित जरूरतों के लिए अग्रिम निकासी (Advance Withdrawal) का अनुरोध किया जा सकेगा। दावा सबमिट होने के बाद ईपीएफओ द्वारा बैकएंड सत्यापन किया जाएगा और मंजूरी मिलते ही राशि सीधे यूपीआई से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

तुरंत ट्रांसफर की व्यवस्था
ईपीएफओ ने इस नई प्रणाली को लागू करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ साझेदारी की है। भीम ऐप पर सदस्य स्वास्थ्य, शिक्षा और विशेष परिस्थितियों के तहत पीएफ निकासी के लिए रिक्वेस्ट भेज सकेंगे। सत्यापन पूरा होने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के माध्यम से राशि सीधे खाते में पहुंच जाएगी।

भविष्य में अन्य ऐप्स तक होगा विस्तार
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती चरण में यह सुविधा केवल भीम ऐप तक सीमित रहेगी, लेकिन आगे चलकर इसे अन्य यूपीआई आधारित फिनटेक ऐप्स तक भी विस्तारित किया जा सकता है।

शुरुआत में तय हो सकती है निकासी सीमा
अधिकारियों के अनुसार, गलत इस्तेमाल से बचने के लिए शुरुआती दौर में निकासी की एक सीमा तय की जा सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा यूपीआई ट्रांजैक्शन पर निर्धारित लिमिट के चलते पूरी अनुमत राशि एक बार में निकालना संभव नहीं हो सकता। हालांकि, इस सीमा को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

मौजूदा व्यवस्था से कहीं तेज होगी प्रक्रिया
वर्तमान व्यवस्था में पांच लाख रुपये से कम के ऑनलाइन अग्रिम दावों को ऑटो मोड में निपटाने में कम से कम तीन कार्यदिवस लगते हैं, जबकि अधिक राशि के मामलों में मैन्युअल प्रक्रिया के कारण ज्यादा समय लगता है। यूपीआई सुविधा लागू होने के बाद पीएफ निकासी की प्रक्रिया काफी तेज और आसान हो जाएगी, जिससे करोड़ों कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिलेगा।

साभार…. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...