Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Appeal: जन्मदिन पर पोस्टर-बैनर से दूर रहने की अपील कर मिसाल बने हेमंत खंडेलवाल
Uncategorized

Appeal: जन्मदिन पर पोस्टर-बैनर से दूर रहने की अपील कर मिसाल बने हेमंत खंडेलवाल

जन्मदिन पर पोस्टर-बैनर से दूर रहने

Appeal: भोपाल। नेताओं के जन्मदिन पर शहरभर में बधाई संदेशों वाले होर्डिंग्स और बैनरों का सैलाब आम बात है। लेकिन मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक अलग उदाहरण पेश किया है। उन्होंने अपने जन्मदिन (3 सितंबर) को लेकर कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे किसी भी तरह के पोस्टर, होर्डिंग, बैनर या प्रचार माध्यम का प्रयोग न करें

सोशल मीडिया पर अपील

  • खंडेलवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा: “आपका स्नेह और संगठन के प्रति समर्पण ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। आप सभी के आशीर्वाद और निरंतर समर्थन के लिए मैं हृदय से कृतज्ञ हूँ।”

राजनीतिक पृष्ठभूमि

  • खंडेलवाल संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े हुए हैं और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबी माने जाते हैं।
  • भाजपा ने इस बार परंपरा तोड़ते हुए किसी सांसद के बजाय एक विधायक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
  • माना जा रहा है कि इस कदम से सरकार और संगठन के बीच तालमेल और बेहतर होगा।

जीवन परिचय व राजनीति यात्रा

  • जन्म: 3 सितंबर 1964, मथुरा (उ.प्र.)।
  • पिता विजय खंडेलवाल, बैतूल से लगातार चार बार सांसद रहे।
  • पेशे से व्यवसायी, राजनीति में पिता की मृत्यु के बाद सक्रिय।
  • 2007-08: बैतूल से सांसद।
  • 2010-2013: भाजपा बैतूल जिलाध्यक्ष।
  • 2014-2018: भाजपा प्रदेश इकाई के कोषाध्यक्ष।
  • 2013: पहली बार विधायक चुने गए।
  • 2023: दूसरी बार विधायक बने।
  • हाल ही में भाजपा ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • वर्तमान में कुशाभाउ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं।
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...