बैतूल, आमला, मुलताई और सारनी में हुई नियुक्ति
Appointment: बैतूल। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर पालिकाओं में एल्डरमेन की नियुक्ति की गई है। जिले में बैतूल, आमला, मुलताई और सारनी नगर पालिका में एल्डरमेन नियुक्त किए गए हैं। बैतूल में रश्मि साहू, मनप्रीत अहलूवालिया, सावन्या शेषकर, नीतेश वर्मा, राजू सोनकपुरिया और कैलाश यादव को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह, नगर पालिका परिषद आमला में गोविंद बघेल, सपना सोनी, बसंत ओडुकले, गोपाल खतारे, सुरेखा मराठे और आरती पाटिल को एल्डरमैन बनाया गया है।
नगर पालिका परिषद मुलताई के लिए सुनीता नागले, बीना पंजाबी, श्यामू धोमने, प्रीतम सिसोदिया, राजू चौबे और नीलेश चांवरिया के नाम सूची में हैं। वहीं, नगर पालिका परिषद सारनी में रमेश किशन पंवार, विनय मदने, सरोज विश्वकर्मा, सुनीता यादव, रमेश हारोडे और संजीत कुमार चौधरी को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। राज्य शासन द्वारा ये नियुक्तियां मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 के तहत की गई हैं। ये नियुक्तियां आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेशभर की कुल 46 नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त किए हैं।
Leave a comment