Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Arrested: इंदौर में नकली टीआई बनकर कारोबारी के घर घुसा ठग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Uncategorized

Arrested: इंदौर में नकली टीआई बनकर कारोबारी के घर घुसा ठग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर में नकली टीआई बनकर कारोबारी

Arrested: इंदौर — गुरुवार रात इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के घर एक नकली टीआई वर्दी पहनकर पहुंच गया और परिवार से पूछताछ करने लगा। आरोपी की पहचान बजरंग लाल जाट (निवासी रतनगढ़, राजस्थान) के रूप में हुई है।

राजा के भाई विपिन रघुवंशी के मुताबिक, शाम करीब 6 बजे उनकी मां ने फोन पर बताया कि घर पर एक पुलिसकर्मी आया है, जिसके कंधे पर तीन स्टार लगे हैं। शक होने पर विपिन और उनका भाई सचिन घर पहुंचे और उस व्यक्ति से पहचान पत्र मांगा। उसने खुद को रेलवे कर्मचारी और राजा का मित्र बताया, लेकिन पहचान पत्र दिखाने में नाकाम रहा।

पूछताछ में आरोपी ने कहा कि वह “राजा की मौत का दुख बांटने आया” है। संदेह बढ़ने पर परिवार ने राजेंद्र नगर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि वह न तो पुलिसकर्मी है और न ही रेलवे कर्मचारी। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ठगी के इरादे से आया था और सोशल मीडिया पर राजा की मौत की खबर देखकर योजना बनाई थी।

पुलिस का कहना है कि बजरंग लाल पहले भी नकली पुलिसकर्मी बनकर वारदात कर चुका है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड पृष्ठभूमि
राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम से शादी हुई थी और 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे। 2 जून को शिलॉन्ग के पास खाई में राजा का शव मिला, पोस्टमॉर्टम में पता चला कि उनकी हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से की गई थी। 9 जून को सोनम यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली। अब तक इस मामले में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें से तीन को जमानत मिल चुकी है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...