Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Auction: झूलों की जगह की नीलामी बनी नगर पालिका के गले की हड्डी
Uncategorized

Auction: झूलों की जगह की नीलामी बनी नगर पालिका के गले की हड्डी

झूलों की जगह की नीलामी बनी

15 लाख की वसूली में मात्र 5 लाख हुए वसूल

Auction: मुलताई। नगर पालिका द्वारा इस वर्ष मेले में तीन तरफ झूले लगवाए गए जिनके लिए पहली बार जगह की नीलामी की गई। एक तरफ जहां अन्य दुकानदारों को 10 रुपए स्क्वेयर फीट से जगह दी गई वहीं झूलों की नीलामी में वही जगह 30 से 40 रुपए स्क्वेयर फीट दी गई। पूरे मामले में नगर पालिका द्वारा नीलामी के बाद झूलों की जगह से विगत वर्षों की अपेक्षा चार गुना वसूली होने पर वाहवाही बटोर कर अपनी पीठ थपथपाने का काम किया था।

लेकिन यह वसूली उस समय गले की हड्डी बन गई जब मेला समाप्ति की घोषणा के बावजूद नगर पालिका को झूलों की जगह से 15 लाख की वसूली होने की जगह मात्र एक तिहाई 5 लाख की वसूली हुई है। अब नगर पालिका को बाकी 10 लाख रुपए वसूलने की लिए झूला संचालकों के चक्कर काटना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि अब नपा द्वारा झूला संचालकों से वसूली के बदले झूले जब्त करने की चेतावनी दी जा रही है। इधर झुला संचालकों ने भी मनपसंद जगह लेने के लिए बिना सोचे समझे नीलामी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया था लेकिन अब बड़ी राशि देने के लिए उन्हें भी दिन में तारे नजर आ रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...