Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Awards: मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मिला बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड अवॉर्ड
Uncategorized

Awards: मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मिला बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड अवॉर्ड

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मिला बेस्ट

Awards: भोपाल। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को इंडिया ट्रैवल अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट स्टेट टूरिज्म बोर्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 9 सितम्बर को नई दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में आयोजित भव्य समारोह में यह सम्मान प्रदान किया।

प्रदेश की संस्कृति और गौरव का प्रतीक

पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि यह अवॉर्ड मध्यप्रदेश की जनता और समृद्ध संस्कृति के गौरव का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पर्यटन को विकास की धुरी बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान हमें और ऊर्जा देता है कि पर्यटन को राज्य की पहचान के साथ-साथ रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत साधन बनाया जाए।

साझा मेहनत का नतीजा

अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति, गृह एवं धार्मिक न्यास तथा एमपी टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि यह पुरस्कार पूरी टीम की मेहनत और विज़न का परिणाम है। उनका कहना था कि हमारा लक्ष्य केवल नए पर्यटन स्थल बनाना नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देना, महिलाओं को अवसर प्रदान करना, संस्कृति-संवर्धन, प्राकृतिक धरोहर संरक्षण और सतत विकास की दिशा में पर्यटन को आगे बढ़ाना है।

सतत विकास पर जोर

शुक्ला ने बताया कि बोर्ड का फोकस प्रदेश की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने पर है। इको-टूरिज्म सर्किट, सामुदायिक होमस्टे, साहसिक और अनुभवात्मक पर्यटन के विस्तार के साथ आतिथ्य सत्कार और विज़िटर इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...