Friday , 23 January 2026
Home Uncategorized Betul news: आंधी-बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल
Uncategorized

Betul news: आंधी-बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल

आंधी-बारिश से बर्बाद

प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

Betul news:चोपना। क्षेत्र में शुक्रवार शाम को बारिश के साथ तेज हवा क्षेत्र के किसानों पर कहर बरपा दिया। आंधी-बारिश से क्षेत्र के कई किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान हुआ हे। क्षेत्र के ही झोली 1 निवासी रवि राय जिसकी लगभग 2 एकड़ की फसल को पूरी तरह बर्बाद हो गई है। किसान रवि राय के सामने अब आर्थिक संकट गहराया गया है कि वह साल भर अपना परिवार कैसे चलाएगा।

किसान रवि राय का कहना है कि उनकी धान की फसल बर्बाद होने से उन्हें 2 एकड़ में लगभग 1.5 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। वह प्रशासन एवं फसल बीमा कंपनियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। वही पटवारी कमलेश धुर्वे को कॉल करने पर बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करने की सलाह दी गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: छात्रों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन: नेहा गर्ग

सरस्वती विद्या मंदिर गाड़ाघाट में हुआ माँ सरस्वती का हवन-पूजन Events: बैतूल।...

Mysterious: महाभारत का रहस्यमय ‘18’: क्या यह सिर्फ संयोग है या गहरा आध्यात्मिक संकेत?

Mysterious: धर्म डेस्क। महाभारत केवल दुनिया का सबसे विशाल महाकाव्य नहीं, बल्कि...

Social media: सरकार बच्चों को सोशल मीडिया से बचाने पर विचार कर रही

ऑस्ट्रेलिया मॉडल पर कानून की तैयारी Social media: डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया...