Friday , 23 January 2026
Home Uncategorized Betul News: शराब के नशे में युवक फांसी पर झूला
Uncategorized

Betul News: शराब के नशे में युवक फांसी पर झूला

शराब के नशे में

Betul News: बैतूल। शराब के नशे में एक 24 वर्षीय मजदूर ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान अर्जुन सलामे के रूप में हुई है, जो डोली ढाना चौकी पाढर का निवासी था। घटना मंगलवार शाम की है, अर्जुन अत्यधिक नशे की हालत में घर पहुंचा था। कुछ समय बाद परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद आज बुधवार शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार, अर्जुन की शादी 2 साल पहले हुई थी और उसकी एक साल की बेटी है। वह मजदूरी करता था और शराब का आदी था। पुलिस अभी आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: छात्रों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन: नेहा गर्ग

सरस्वती विद्या मंदिर गाड़ाघाट में हुआ माँ सरस्वती का हवन-पूजन Events: बैतूल।...

Mysterious: महाभारत का रहस्यमय ‘18’: क्या यह सिर्फ संयोग है या गहरा आध्यात्मिक संकेत?

Mysterious: धर्म डेस्क। महाभारत केवल दुनिया का सबसे विशाल महाकाव्य नहीं, बल्कि...

Social media: सरकार बच्चों को सोशल मीडिया से बचाने पर विचार कर रही

ऑस्ट्रेलिया मॉडल पर कानून की तैयारी Social media: डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया...