Thursday , 22 January 2026
Home Uncategorized Bhoomi Pujan: फीलगुड की वजह से चर्चा में रहा लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रम
Uncategorized

Bhoomi Pujan: फीलगुड की वजह से चर्चा में रहा लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रम

फीलगुड की वजह से चर्चा में रहा लोकार्पण

Bhoomi Pujan: आमला। नगरपालिका द्वारा गुरुवार को आयोजित भूमिपूजन लोकार्पण कार्यक्रम चर्चा में रहा। इसकी वजह थी कार्यक्रम का फीलगुड माहौल। परस्पर विरोधी दल के नेता एक दूसरे की तारीफ करते नजर आए। विरोधी दलों के नेताओं ने एक दूसरे को उपयोगी सुझाव भी दिए। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बात हुईं। कार्यक्रम में कांग्रेसी नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे ये बोल गए कि मैं कांग्रेस या भाजपा का अध्यक्ष नहीं हूं मैं आमला का अध्यक्ष हूं।
नगर के विकास के लिए विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री फंड दे रहे इसलिए मैं विधायक और मुख्यमंत्री का आभारी हूं। विधायक डॉ. पंडाग्रे ने अपने संबोधन में नपा अध्यक्ष गाडरे को लेकर कहा कि मैं इन्हें राजनीतिक व्यक्ति नहीं मानता।

उन्होंने नपा अध्यक्ष से कहा कि फंड की चिंता मत करो मैं बहुत फंड दिलाऊंगा। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष चिरौंजी पटेल ने कहा कि कांग्रेसी नपा अध्यक्ष और हमारे विधायक की जुगलबंदी से नगर में खूब विकास कार्य हो रहे है। लगातार दो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे मनोज मालवे ने अपने संबोधन में नगर के विकास के लिए नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे को श्रेय दिया। वहीं नपा को सहयोग करने के लिए विधायक की संयम के साथ तारीफ की। पूर्व नपा अध्यक्ष लाजवंती नागले के पति वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक नागले ने कहा कि नपा अध्यक्ष को विधायक से सामंजस्य बना कर ही काम करना पड़ता है। टकराव से कोई फायदा नहीं होता। भोपाल में कोई नहीं सुनता है।विधायक सांसद के माध्यम से ही काम होते है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Retirement: स्पेस रेस में सुरक्षित और सहयोगी मॉडल जरूरी: सुनीता विलियम्स

Retirement: नई दिल्ली। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने...

Arrangement: 600 किलो सोना दान करने वाली दरभंगा महारानी की तेरहवीं पर भव्य महाभोज

1 लाख लोगों के भोजन का इंतजाम Arrangement: दरभंगा। दरभंगा राज परिवार...

Notice issued: प्रयागराज माघ मेला: अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच टकराव तेज, दूसरा नोटिस जारी

Notice issued: प्रयागराज। माघ मेला प्रशासन और संत अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद...

History: ₹25 लाख का चांदी का शादी कार्ड: शाही शादी ने रच दिया नया इतिहास

History: डिजिटल डेस्क। राजस्थान अपनी शाही शादियों और रजवाड़ी ठाठ-बाट के लिए...