Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Big announcement: कर्मचारियों को उम्मीद, स्थापना दिवस पर सीएम कर सकते हैं बड़ी घोषणा
Uncategorized

Big announcement: कर्मचारियों को उम्मीद, स्थापना दिवस पर सीएम कर सकते हैं बड़ी घोषणा

कर्मचारियों को उम्मीद, स्थापना दिवस पर

आईएएस-आईपीएस को मिला बढ़ा महंगाई भत्ता, अब राज्य कर्मचारियों की नजरें 1 नवंबर पर

Big announcement: भोपाल। प्रदेश के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आने की संभावना है। न्यायिक सेवा के बाद अब अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को भी केंद्र सरकार के समान तीन प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) देने के आदेश जारी हो गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए एक जुलाई 2025 से बढ़ी दरों पर नकद भुगतान करने का आदेश दिया है। अब आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को 55 प्रतिशत की जगह 58 प्रतिशत दर से डीए मिलेगा।

इससे पहले न्यायिक सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। अब प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को भी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी राज्य स्थापना दिवस (1 नवंबर) पर कर्मचारियों के लिए तीन प्रतिशत डीए वृद्धि की घोषणा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में राज्य कर्मचारी संघ के दीपावली मिलन कार्यक्रम में संकेत दिए थे कि प्रदेश सरकार केंद्र के समान भत्ता देने में पीछे नहीं रहेगी, हालांकि उन्होंने औपचारिक घोषणा नहीं की थी। सूत्रों के मुताबिक, सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए 5200 करोड़ रुपए के कर्ज का उपयोग महंगाई भत्ता, लाड़ली बहना योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के भुगतान में किया जा सकता है। इससे कर्मचारियों में उम्मीद जगी है कि स्थापना दिवस पर वेतन भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है।

साभार … 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...