IBJA के मुताबिक एक दिन में सोना ₹3,362 और चांदी ₹15,236 महंगी
Bouncing up:नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज यानी 23 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 3,362 रुपए बढ़कर 1,58,428 रुपए पहुंच गया है। इससे पहले यह 1,55,066 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 15,236 रुपए उछलकर 2,65,550 रुपए प्रति किलो हो गई है। एक दिन पहले इसका भाव 2,50,314 रुपए था। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है।
इस साल अब तक सोना ₹25,000 और चांदी ₹35,000 महंगी
2026 में अब तक:
- सोना करीब ₹25,000 महंगा हो चुका है।
- चांदी में लगभग ₹35,000 की तेजी आई है।
29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
इस साल अब तक की चाल (प्रति 10 ग्राम सोना / प्रति किलो चांदी)
| तारीख | सोना | चांदी |
|---|---|---|
| 31 दिसंबर 2025 | ₹1,33,195 | ₹2,30,420 |
| 10 जनवरी 2026 | ₹1,37,122 | ₹2,42,808 |
| 20 जनवरी 2026 | ₹1,47,409 | ₹3,09,345 |
| 30 जनवरी 2026 | ₹1,65,795 | ₹3,39,350 |
| 10 फरवरी 2026 | ₹1,56,255 | ₹2,59,100 |
| 20 फरवरी 2026 | ₹1,55,066 | ₹2,50,314 |
| 23 फरवरी 2026 | ₹1,58,428 | ₹2,65,550 |
(सोर्स: IBJA)
कैरेट के हिसाब से आज का सोना (₹/10 ग्राम)
- 24 कैरेट – ₹1,58,428
- 22 कैरेट – ₹1,45,120
- 18 कैरेट – ₹1,18,821
- 14 कैरेट – ₹92,680
बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम)
| शहर | कीमत |
|---|---|
| दिल्ली | ₹1,61,500 |
| मुंबई | ₹1,61,350 |
| कोलकाता | ₹1,61,350 |
| चेन्नई | ₹1,62,110 |
| जयपुर | ₹1,61,500 |
| भोपाल | ₹1,61,400 |
| पटना | ₹1,61,400 |
| लखनऊ | ₹1,61,500 |
| रायपुर | ₹1,61,350 |
| अहमदाबाद | ₹1,61,400 |
(सोर्स: Goodreturns, 23 फरवरी 2026)
2025 में रिकॉर्ड तेजी
- 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना ₹76,000 था, जो 31 दिसंबर 2025 को ₹1.33 लाख हो गया — यानी ₹57,000 (75%) की बढ़ोतरी।
- चांदी ₹86,000 से बढ़कर ₹2.30 लाख प्रति किलो हो गई — यानी ₹1.44 लाख (167%) की छलांग।
1.80 लाख तक जा सकता है सोना
इन्वेस्टमेंट बैंक UBS के अनुसार वैश्विक स्तर पर सोने की मांग मजबूत बनी हुई है।
- 2025 में दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने 863 टन सोना खरीदा।
- 2026 में यह आंकड़ा 950 टन तक पहुंच सकता है।
- गोल्ड ETF में निवेश 825 टन तक जाने की संभावना है।
UBS का अनुमान है कि 2026 के मध्य तक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। भारतीय रुपए में इसकी कीमत 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
1. BIS हॉलमार्क जरूर देखें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे AZ4524) से कैरेट और शुद्धता की पुष्टि होती है।
2. कीमत क्रॉस चेक करें
खरीदारी से पहले IBJA जैसी विश्वसनीय वेबसाइट से दिन का भाव जरूर जांचें। 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है।
निवेशकों के लिए संकेत
वैश्विक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंकों की खरीद और ETF निवेश में तेजी के चलते सोने-चांदी में मजबूती बनी रह सकती है। हालांकि, विशेषज्ञ निवेश से पहले जोखिम प्रोफाइल और बाजार की चाल को ध्यान में रखने की सलाह देते हैं।
साभार…
Leave a comment