Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Campaign: सीएम और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले कोतवाली पुलिस का सघन चेकिंग अभियान
Uncategorized

Campaign: सीएम और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले कोतवाली पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

सीएम और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे

बस स्टैंड क्षेत्र के होटलों में शराबखोरी, पुलिस देखते ही भागे लोग

Campaign: बैतूल। शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, चाकूबाजी और सड़क हादसों को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात सघन जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के 23 दिसंबर को प्रस्तावित दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से की गई।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, चाय की दुकानें, पान ठेले और देर रात तक खुले प्रतिष्ठानों की जांच की। बस स्टैंड क्षेत्र के कई होटलों और रेस्टोरेंट में ग्राहक अवैध रूप से शराब पीते पाए गए। पुलिस को देखते ही कई लोग मौके से फरार हो गए।

जांच के दौरान कुछ होटलों की टेबलों पर खुलेआम शराब की बोतलें रखी मिलीं, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि इन स्थानों का उपयोग शराबखोरी के अड्डों के रूप में किया जा रहा था। इसके अलावा कई प्रतिष्ठान नियमों के उल्लंघन में देर रात तक खुले पाए गए।

देर रात तक चले इस अभियान में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के सघन निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...