Friday , 10 April 2026
Home Uncategorized Case: ट्रिपल मर्डर के आरोपी को भेजा ग्वालियर
Uncategorized

Case: ट्रिपल मर्डर के आरोपी को भेजा ग्वालियर

ट्रिपल मर्डर के आरोपी

कोतवाली में बंदी के साथ भी की मारपीट

Case: बैतूल। ट्रिपल मर्डर के आरोपी को पुलिस ने कोतवाली में लाया था यहां पर उसने पहले से बंद एक बंदी के साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां पर भी वह उत्पात मचा रहा था जिससे उसके हाथ और पैर पलंग से बांध दिए गए थे। इस मामले में अब आरोपी को न्यायालय के आदेश के बाद ग्वालियर शिफ्ट किया जा रहा है। आरोपी की हरकतों को देखते हुए कोई भी उसके पास नहीं जा रहा है। इतना ही नहीं उसे न्यायालय में भी पेश नहीं किया गया है। कोतवाली पुलिस आरोपी की फाइल लेकर न्यायालय पहुंची जहां से उसे ग्वालियर की विशेष जेल भेजने की परमिशन मिली है। ट्रिपल मर्डर का आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। परिजनों द्वारा नागपुर में उसका उपचार करवाने के साथ ही झाडफ़ूंक और पूजा पाठ भी करवाई जा रही थी लेकिन आरोपी ने उसका उपचार करवाने वाले माता-पिता और छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया।


पुलिस ने आरोपी को कोतवाली लाया लेकिन आरोपी ने कोतवाली बंदीगृह में बंद एक आरोपी के साथ मारपीट कर दी। आरोपी की मानसिक स्थिति अत्यंत खराब होने पर वह पुलिस कर्मियों के वश में ही नहीं आ रहा था लगभग दर्जन भर पुलिस कर्मियों ने उसे बमुश्किल काबू में कर गुरुवार रात्रि में ही जिला अस्पताल लाया और यहां पलंग से उसके दोनों हाथ-पैर बांधकर रखा गया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करना था लेकिन मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से उसे जिला अस्पताल में ही रखा गया है। कोतवाली टीआई देवकरण डेहरिया ने बताया कि आरोपी का जेल वारंट तैयार कर लिया गया है। जेल प्रशासन से चर्चा के बाद उसे ग्वालियर स्थित विशेष जेल में भेजने का निर्णय लिया गया है। जहां मानसिक रोगियों के इलाज और निगरानी की समूचित व्यवस्था है। उसके लिए पुलिस कर्मियों का दल गठित किया गया है, जो प्राथमिक जांच और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्वालियर ले जाएंगे। इसके बाद जेल प्रशासन तय करेगा कि आरोपी को मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में उपचार के लिए भेजा जाना है या नहीं। फिलहाल जिला अस्पताल में आरोपी के वार्ड के वार्ड के बाहर चार पुलिसकर्मी पहरा दे रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...