Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Cattle fair: पुष्कर पशु मेला में करोड़ों के घोड़े और लाखों के भैंसे ने खींचा पर्यटकों का ध्यान
Uncategorized

Cattle fair: पुष्कर पशु मेला में करोड़ों के घोड़े और लाखों के भैंसे ने खींचा पर्यटकों का ध्यान

पुष्कर पशु मेला में करोड़ों के घोड़े

Cattle fair: अजमेर: अजमेर के पुष्कर में चल रहा प्रसिद्ध पशु मेला इन दिनों अपने शबाब पर है। रेतीले नए मेला मैदान में इस बार घोड़ों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। पंजाब और हरियाणा से आए पशुपालक लग्जरी टेंटों में ठहरे हुए हैं, जिनके बाहर कीमती गाड़ियां खड़ी हैं।

बीकानेर से आए एक पशुपालक 800 किलो वजनी मुर्रा नस्ल के भैंसे ‘बुलबुल’ को लेकर पहुंचे हैं, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं, पंजाब के पशुपालक गेरी अपने 6 शो जीत चुके 15 करोड़ रुपए के घोड़े ‘शाबाज’ के साथ मेले में पहुंचे हैं। शाबाज से ब्रीडिंग शुल्क 2 लाख रुपए तक लिया जाता है।

केकड़ी के अश्वपालक राहुल जेतवाल अपने 5 साल के घोड़े ‘बादल’ के साथ आए हैं, जो अब तक 285 बच्चों का पिता बन चुका है। बादल की ऊंचाई 68 इंच से ज्यादा है और इसकी कीमत 11 करोड़ रुपए तक लग चुकी है, लेकिन मालिक इसे बेचने को तैयार नहीं हैं।

मेले में 3021 से अधिक पशुओं की आवक हो चुकी है, जिनमें 2102 घोड़े और 917 ऊंट शामिल हैं। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील घीया के अनुसार रविवार को ही करीब 1500 घोड़े मेले में पहुंचे। रेतीले धोरों में खुले आसमान के नीचे पशुपालकों और व्यापारियों के बीच लाखों रुपए के सौदे हो रहे हैं। साथ ही, सेंड आर्टिस्ट अजय रावत ने मेले में रेत से बनी 30 से अधिक कलाकृतियां तैयार की हैं। बारिश से बचाने के लिए इन्हें पॉलीथीन से ढका गया है।

2 नवंबर को कार्तिक एकादशी स्नान के साथ धार्मिक मेले की शुरुआत होगी। इस दौरान देसी-विदेशी पर्यटकों की भीड़ बढ़ रही है, जो सरोवर में स्नान और पशु मेले की भव्यता का आनंद ले रही है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...