Monday , 30 March 2026
Home Uncategorized Celebration: भगवान महावीर जयंती धूमधाम से मनाई
Uncategorized

Celebration: भगवान महावीर जयंती धूमधाम से मनाई

भगवान महावीर जयंती धूमधाम

शोभायात्रा, अभिषेक पूजन और वाहन रैली के साथ श्रद्धा का उत्सव

Celebration: Betul: श्री शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर में वर्तमान जिन शासन नायक भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।


शोभायात्रा और पूजन का आयोजन

सुबह 9 बजे भगवान महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात मंदिर में अभिषेक पूजन संपन्न हुआ।

पूजन कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र जैन (पुलिस अधीक्षक) की गरिमामयी उपस्थिति रही।


श्रद्धांजलि स्वरूप भेंट

महावीर जयंती के अवसर पर स्वर्गीय अनंत कुमार जैन की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र अखिलेश जैन एवं चंद्रकांत जैन द्वारा मंदिर को—

  • 3 चौरंग
  • 2 तख्त

भेंट किए गए।


ट्रस्ट समिति ने जताया आभार

ट्रस्ट समिति के पदाधिकारियों—
लवलेश जैन, नरेश जैन और मनोज जैन ने इस सहयोग के लिए परिवार का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता पर सभी को धन्यवाद दिया।


नवयुवक मंडल की वाहन रैली

दोपहर बाद नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मनीष जैन के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली गई। यह रैली नगर के विभिन्न जिनालयों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

New Discovery: IIT गुवाहाटी की नई खोज: खास ईंटें रखेंगी घर ठंडा, घटेगा बिजली बिल

गर्मी से राहत के लिए सस्ती और पर्यावरण अनुकूल तकनीक तैयार New...

Rescue: फ्रिज के नीचे मिला खतरनाक रसेल वाइपर, सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

बैतूल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मचा हड़कंप, समय रहते टली बड़ी...

Mass Sit-in: महंगाई और बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, घोड़ाडोंगरी में महाधरना

भाजपा सरकार पर तीखा हमला, आदिवासी मुद्दों और पेट्रोल-डीजल संकट पर उठे...

Surprise inspection: नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही पर सीएमओ का डंडा

सुबह 10.30 बजे राजस्व शाखा का किया औचक निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मचारी का...