Thursday , 5 March 2026
Home बैतूल आस पास Crime news:दिन दहाडे चोरी, लाखों के जेवर ले उड़े चोर
बैतूल आस पासमध्यप्रदेश

Crime news:दिन दहाडे चोरी, लाखों के जेवर ले उड़े चोर

पुलिस कर रही घटना की जांच

खेड़ीसावलीगढ़(मनोहर अग्रवाल)। क्षेत्र में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है । चोरों के हौसले बुलंद है और रात के अलावा दिन में भी छोटी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

ताजा मामला बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के कनारा पीपलढाना गांव का है । गांव की लक्ष्मी बाई पाल के घर आज दिन के 11,30बजे अज्ञात चोर ने पीछे के दरवाजे की चटकनी तोड़ कर भीतर प्रवेश किया और गोदरेज का लाक तोड़कर सोने की चैन दो जोड़ सोने के कर्णफूल चांदी के जेवर वगैरह चोरी कर ले गए।

लक्ष्मी पाल ने बताया कि उन्होंने ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन सवाल यह उठता है कि चोर इतने ने बेखौफ हो गए की उन्हें डर तो बिल्कुल नहीं है ।ग्रामीणों
ने चौकी प्रभारी से चोरी की घटना की जांच कर चोरों का पता लगाने की मांग की है ।

चोरी को लेकर लक्ष्मी बाई पाल ने बताया कि चोर उनकी जमा पूंजी चुरा कर ले गए ।लक्ष्मी बाई वह स्कूल में खाना बनाने का कार्य करती है। जब वो काम करने गई थी और घर सूना था । सूने आवास में चोर ने जमा पूजी सहित सोने चांदी के जेवर चुरा
कर ले गया ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...