Sunday , 12 April 2026
Home Uncategorized Dates Market: बुरहानपुर में सजा खजूर बाजार, ₹120 से ₹3000 किलो तक की 80 वैरायटी उपलब्ध
Uncategorized

Dates Market: बुरहानपुर में सजा खजूर बाजार, ₹120 से ₹3000 किलो तक की 80 वैरायटी उपलब्ध

बुरहानपुर में सजा खजूर बाजार, ₹120 से

इराक और ईरान के खजूर की सबसे ज्यादा मांग, रमजान में बढ़ी खपत

Dates Market: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में इन दिनों खजूर बाजार पूरी रौनक पर है। खजूर बाजार में विदेशी खजूर भी बिक रहे हैं, जिनकी कीमत ₹120 से लेकर ₹3000 प्रति किलो तक है। रमजान के चलते बाजार में रोजाना क्विंटलों में खजूर की बिक्री हो रही है। बाजार के अमीर बागवान ने बताया कि यह जिले का सबसे बेहतरीन खजूर बाजार माना जाता है। यहां करीब 50 से अधिक दुकानों पर लगभग 80 वैरायटी के खजूर उपलब्ध हैं।


पाला बाजार में सस्ता और खास खजूर

खजूर दुकान संचालक अब्दुल सादिक बागवान के अनुसार, बुरहानपुर के पाला बाजार क्षेत्र में सबसे सस्ता खजूर बाजार लगा है। यहां कम दाम पर ड्राई फ्रूट और खजूर मिल रहे हैं। इस बार इराक और ईरान से आने वाले खजूर की सबसे अधिक डिमांड है। इनकी कीमत ₹120 से शुरू होकर ₹3000 किलो तक जाती है। रमजान में रोजेदार खजूर से ही रोजा खोलते हैं, इसलिए खपत में काफी बढ़ोतरी हुई है।


“एक खजूर से दिनभर नहीं लगती भूख”

दुकानदारों का दावा है कि कुछ खास विदेशी खजूर ऐसे हैं, जिन्हें सुबह खाने से दिनभर भूख नहीं लगती। यही वजह है कि रोजेदार इन्हें ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इराक और ईरान से आने वाले खजूर की पांच अलग-अलग क्वालिटी बाजार में उपलब्ध है। इनमें प्रीमियम क्वालिटी के खजूर 3 से 4 इंच लंबे होते हैं, रंग में काले और गुठली छोटी होती है। यही खजूर ₹3000 किलो तक बिक रहे हैं।


डॉक्टर भी देते हैं सलाह

व्यापारियों के अनुसार, डॉक्टर भी गर्मी के मौसम में खजूर खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह ऊर्जा से भरपूर होता है। यही कारण है कि रमजान के दौरान इसकी मांग कई गुना बढ़ जाती है। कुल मिलाकर, बुरहानपुर का खजूर बाजार इन दिनों प्रदेश के प्रमुख ड्राई फ्रूट बाजारों में से एक बना हुआ है, जहां देशी के साथ-साथ विदेशी खजूर की भी भरपूर उपलब्धता है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...