Friday , 13 March 2026
Home Uncategorized Death: मोबाइल नहीं देने पर जहर खाने से युवती की मौत
Uncategorized

Death: मोबाइल नहीं देने पर जहर खाने से युवती की मौत

मोबाइल नहीं देने

Death: बैतूल। परिजनों द्वारा मोबाइल लेकर नहीं देने पर एक युवती ने जहर खा लिया था। युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार काजल पिता सुक्कू यादव उम्र 14 वर्ष निवासी ग्राम जामठी थाना कोतवाली बालिका ने 12 तारीख के दिन घर में अचानक ही चूहे मार का सेवन कर लिया था। जैसे ही इसकी जानकारी बालिका के परिजनों को लगी तो उन्होंने गंभीर हालत में बालिका को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था जहां बालिका की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
बालिका के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है की बालिका ने पढ़ाई छोड़ दी थी और फिलहाल मजदूरी का काम करती थी घर में वह नया मोबाइल मांग रही थी मोबाइल नहीं दिलाने से नाराज होकर उसने चूहे मार खा लिया जिसकी आज सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल मृतक बालिका के शव का सोमवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Decision: तेंदुए की खाल मामले में हुआ फैसला

Decision: बैतूल। उप मंडलाधिकारी सारनी (सामान्य) के ग्राम लखीपुर (चोपना कैंप) निवासी...

Strategy: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत ने रूस से खरीदा 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल

ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित रखने के लिए भारतीय कंपनियों ने किया बड़ा सौदा,...

Heart Transplant: डॉ. अनुज लश्करे की देखरेख में हुआ बैतूल का पहला हार्ट ट्रांसप्लांट

अहमदाबाद से स्वस्थ होकर घर लौटे आठनेर के अलकेश डढोरे Heart Transplant:...

Issue: संसद में उठा मोबाइल रिचार्ज का मुद्दा: 12 महीने में 13 बार रिचार्ज क्यों करें यूजर्स?

राज्यसभा में Raghav Chadha ने उठाया सवाल, कहा– 28 दिन वाले प्लान...