Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Death: खड़ी बोरिंग मशीन से टकराई बाइक से युवक की मौत
Uncategorized

Death: खड़ी बोरिंग मशीन से टकराई बाइक से युवक की मौत

खड़ी बोरिंग मशीन से टकराई बाइक

Death: भीमपुर। भैंसदेही-भीमपुर मार्ग पर हुई सडक़ दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि भीमपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम रातामाटी से भैंसदेही की और जाने वाले मार्ग पर रातामाटी से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर एक बोरवेल मशीन खराब होने से रोड के किनारे खड़ी की गई थी। इसमें भीमपुर की ओर से एक अज्ञात व्यक्ति तेज स्पीड लेकर आकर बाइक सहित बोरवेल मशीन में टकरा गया जिससे मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बोरवेल मशीन वाले से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो बोरवेल मशीन वाले ने बताया कि आज दोपहर से मशीन का बेरिंग फूट जाने के कारण मशीन खराब हो गई थी जिसके कारण यहां मशीन यहां पर खड़ी कर उसके आगे- पीछे खतरे का निशान लगा दिये थे ताकि कोई अनहोनी ना हो। इसके बावजूद भी यहां मोटरसाइकिल चालक तेज स्पीड में आकर बोरवेल के पिछले हिस्से में जा घुसा। यह हादसा किसान मुन्ना कास्देकर के खेत के समीप में हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मशीन आधी सडक़ पर खड़ी हुई थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...