Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Decline: सोना-चांदी के दाम गिरे, 18 सितंबर को लगातार दूसरे दिन आई गिरावट
Uncategorized

Decline: सोना-चांदी के दाम गिरे, 18 सितंबर को लगातार दूसरे दिन आई गिरावट

सोना-चांदी के दाम गिरे, 18 सितंबर को

Decline: नई दिल्ली। सोने-चांदी के भाव में आज (18 सितंबर) लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 469 रुपए गिरकर 1,09,264 रुपए पर आ गया है। इससे पहले 17 सितंबर को इसका भाव 1,09,733 रुपए था।

वहीं, चांदी भी 193 रुपए सस्ती होकर 1,25,563 रुपए प्रति किलो हो गई है। मंगलवार को इसका भाव 1,25,756 रुपए रहा था।

हाल ही में बना था ऑल टाइम हाई

16 सितंबर को सोने ने 1,10,869 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 1,25,756 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इस साल अब तक कितनी महंगी हुई?

  • सोना: 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76,162 रुपए था। अब यह 1,09,264 रुपए पर पहुंच गया है। यानी इस साल अब तक सोना 33,102 रुपए महंगा हुआ है।
  • चांदी: 31 दिसंबर 2024 को 1 किलो चांदी का भाव 86,017 रुपए था। अब यह 1,25,563 रुपए हो गया है। यानी चांदी 39,546 रुपए महंगी हुई है।

सोना खरीदते समय रखें 2 खास बातें ध्यान में

  1. सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें – केवल BIS हॉलमार्क वाला गोल्ड ही खरीदें। अब 6 डिजिट का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) सोने पर जरूरी है, जैसे– AZ4524। इससे कैरेट और शुद्धता की जानकारी मिलती है।
  2. कीमत क्रॉस-चेक करें – सोने का वजन और भाव खरीदने के दिन IBJA या अन्य विश्वसनीय सोर्स से जरूर चेक करें। ध्यान रखें कि 24 कैरेट सबसे शुद्ध सोना है, लेकिन ज्वेलरी सामान्यतः 22 कैरेट में ही बनाई जाती है।
  3. साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...