Friday , 13 March 2026
Home Uncategorized Display: गैस सिलेंडर और ट्रैचिंग ग्राऊंड को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Uncategorized

Display: गैस सिलेंडर और ट्रैचिंग ग्राऊंड को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

गैस सिलेंडर और ट्रैचिंग ग्राऊंड को लेकर

सरकार से कीमत कम करने की मांग, निष्पक्ष जांच कराने सौंपा ज्ञापन

Display: बैतूल। रसोई गैस के बढ़ते दाम कम करने और ट्रैचिंग ग्राऊंड मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर कांग्रेस ने उद्योग कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया और उसके बाद जिला प्रशासन को मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। धरना स्थल पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों द्वारा संबोधित भी किया गया।


गैस की कीमतें कम करने की मांग


महंगाई के इस जमाने में भाजपा शासन द्वारा घरेलू गैस की कीमतों में 60 रूपए व कमर्शियल सिलेंडर में 115 रूपए की वृद्धि की गई है, जो कि दुबले पर दो असाढ़ वाली कहावत को चरितार्थ करता है। पूर्व कांग्रेस के जमाने में 400 से 500 रूपए तक मिलने वाली सब्सिडी को भी इन्होंने खत्म करके मनमाने दाम बढ़ाए है। हम कांग्रेसजन चाहते है कि बढ़े हुए गैस के दाम वापस लेते हुए पुन: सब्सिडी दी जानी चाहिए।


निष्पक्ष जांच कराने की मांग


भाजपा शासित नगरपालिका बैतूल के ट्रेचिंग घोटाले की निष्पक्ष जांच: गौठाना स्थित ट्रेंचिग ग्राउंड के कचरे के निपटान को लेकर नगर पालिका परिषद बैतूल द्वारा करोड़ो का घोटाला किया गया, जिसमें बगैर कचरा हटाए 2 करोड़ 14 लाख का भुगतान करने के मामले में सीएमओ और सब इंजीनियर को निलंबित किया गया। किंतु उतनी ही दोषी नगरपालिका अध्यक्ष व सहायक यंत्री को क्यों बचाया जा रहा है? उक्त प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर सभी दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।


यह थे मौजूद


कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निलय डागा, प्रदेश सचिव समीर खान, प्रेरणा शर्मा, जमुना पंडाग्रे, ब्रज पांडे, हर्षवर्धन धोटे, लोकेश पगारिया, प्रशांत मरोठी, विजय आर्य चिचोली, राजकुमार दीवान, लवलेश बब्बा राठौर, प्रशांत राजपूत, मनोज आहूजा, पुष्पा पंद्राम सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Homage: मंत्री सारंग और राजपूत ने सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि

खंडेलवाल परिवार से की मुलाकात Homage: बैतूल। आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं...

Major Decision: पारदी काण्ड में एमपी एमएल कोर्ट का बड़ा फैसला

पूर्व मंत्री, जिपं अध्यक्ष सहित 14 आरोपी हुए बरी Major Decision: मुलताई।...

Worried: खाली सिलेंडर के सामने चूल्हे पर खाना पका रही महिला

गैस के संकट के चलते शहरी सहित ग्रामीण हो रहे परेशान Worried:...

Multibagger Stock: 5 साल में 1 लाख बना करीब 1 करोड़: लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी बना मल्टीबैगर स्टॉक

लगभग 10,800% का रिटर्न देकर निवेशकों को किया मालामाल, रिटेल निवेशकों की...