Saturday , 14 March 2026
Home Uncategorized Effect: बोर खनन होने पर ग्रामीणों ने माना आभार
Uncategorized

Effect: बोर खनन होने पर ग्रामीणों ने माना आभार

बोर खनन होने पर

बैतूलवाणी का हुआ असर

Effect: झल्लार। विकासखंड भैंसदेही की विजयग्राम पंचायत के ग्राम नीमढाना में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी। हजारों की आबादी वाले इस गांव के लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों द्वारा कई बार पंचायत में शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था।
ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को बैतूल वाणी ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आया और जिला स्तर के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। जिला सीईओ बैतूल एवं भैंसदेही जनपद सीईओ रितेश चौहान के निर्देश पर मात्र 48 घंटे के भीतर बोर खनन का कार्य कराया गया, जिसमे 3:30 इंच का पानी मिला है ग्रामीणों को पानी की समस्या से बड़ी राहत मिली।
पानी की व्यवस्था होने पर गांव के लोगों ने बैतूल वाणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखबार ने उनकी आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का काम किया, जिसके कारण समस्या का जल्द समाधान हो सका।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tributes: खण्डेलवाल निवास पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव

सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित किए श्रद्धा सुमन Tributes: बैतूल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री...

New CMO: नवनीत पांडे होंगे बैतूल के नए सीएमओ

सीएमओ सतीष मटसेनिया के सस्पेंड होने के बाद एसडीएम के पास है...

Induction Heater: गैस संकट से बढ़ी इंडक्शन हीटर की मांग, दुकानों पर रिकॉर्ड बिक्री

होटल-ढाबा संचालक भी खरीद रहे इंडक्शन, गैस की कमी से आम उपभोक्ता...

New Taxes: मोबाइल इंटरनेट हो सकता है महंगा, सरकार डेटा उपयोग पर नए टैक्स पर कर रही विचार

प्रति जीबी डेटा पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव, लागू हुआ तो सरकार...