Saturday , 11 April 2026
Home Uncategorized Effigy burnt: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका
Uncategorized

Effigy burnt: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कैलाश

सारनी शॉपिंग सेंटर चौराहे पर हंगामा, पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झूमा-झटकी

नगर पालिका फायर ब्रिगेड ने की पानी की बौछार, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू

Effigy burnt: मध्यप्रदेश विधानसभा में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष उमर सिंह सिंगर को कथित रूप से “औकात में रहो” कहे जाने के बयान के विरोध में प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। इसी क्रम में शुक्रवार को सारनी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नगरीय निकाय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया। सारनी शॉपिंग सेंटर चौराहे पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।


पुलिस से हुई झूमा-झटकी

सूचना मिलते ही सारनी पुलिस मौके पर पहुंची और पुतला दहन रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने की कोशिश की, जिससे दोनों पक्षों के बीच झूमा-झटकी की स्थिति बन गई। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगा दी और चौराहे पर ही उसे जलाया।


फायर ब्रिगेड की तेज पानी बौछार

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका परिषद सारनी की फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर कर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुतले पर पानी की तेज बौछार की, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि पानी की बौछार इतनी तेज थी कि कई कार्यकर्ता भीग गए, लेकिन वे पुतले को छोड़ने और चौराहे से हटने को तैयार नहीं थे। आग बुझने के बाद भी कुछ कार्यकर्ता पुतले को लात-घूंसों से मारते नजर आए।


प्रदेशभर में विरोध के संकेत

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विधानसभा में दिए गए बयान से कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। सारनी में हुए इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...