Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Election: बीएमसी चुनाव: भाजपा ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली सूची, 140 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
Uncategorized

Election: बीएमसी चुनाव: भाजपा ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली सूची, 140 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

बीएमसी चुनाव: भाजपा ने जारी की 66

Election: मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में होने वाले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने इस सूची में 66 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। बीएमसी की कुल 227 सीटों में से भाजपा 140 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना 87 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

बीएमसी चुनाव अगले साल जनवरी में प्रस्तावित हैं। महायुति के नेतृत्व वाली भाजपा हाल ही में संपन्न नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में मिली सफलता से उत्साहित है और अब मुंबई नगर निगम चुनाव में भी उसी प्रदर्शन को दोहराने की तैयारी में है। भाजपा यह चुनाव शिंदे गुट की शिवसेना के साथ गठबंधन में लड़ रही है।

गठबंधन को लेकर स्पष्ट संदेश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार शिवसेना को लेकर समर्थन जताते रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं को शिंदे की शिवसेना के खिलाफ बयानबाजी से बचने के निर्देश भी दिए हैं। पिछले सप्ताह उन्होंने कहा था कि भाजपा और शिवसेना पूरी तरह एकजुट हैं और सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। गठबंधन की औपचारिक घोषणा की कोई आवश्यकता नहीं है।

महायुति की जीत का दावा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था कि आगामी मुंबई नगर निगम चुनाव महायुति जीतेगी। उन्होंने दावा किया कि बीएमसी में महायुति की सरकार बनेगी और “अंधकार छंटेगा, सूर्य उदय होगा और कमल खिलेगा” का नारा साकार होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव नगर निकाय में पारदर्शी, जवाबदेह और ईमानदार शासन स्थापित करने के संकल्प के साथ लड़ा जा रहा है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

MP IAS Transfer: 11 IAS और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क की जिम्मेदारी

MP IAS Transfer:भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया...

Huge warehouses: शिव भक्तों के लिए पुण्य कार्य कर रही समिति: खण्डेलवाल

शिवम सेवा समिति का भण्डारा प्रारंभ, तीन दिन की जाएगी श्रद्धालुओं की...

Death: हार्टअटैक से आरआई के युवा बेटे की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम Death: बैतूल। नगर के चंद्रशेखर...

Airstrip: हाईवे पर उतरा प्रधानमंत्री का प्लेन

चाइना बार्डर से 300 किमी. दूर है एयरस्ट्रिप Airstrip: गुवाहाटी(ई-न्यूज)। प्रधानमंत्री असम...