Tuesday , 31 March 2026
Home Uncategorized Examination: वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी
Uncategorized

Examination: वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी

वार्षिक परीक्षा की समय-

वार्षिक परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होंगी। सत्र 2024-25 की यह परीक्षाएँ 5 मार्च को होंगी समाप्त

Examination : मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी है। सभी शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं और डाइस कोड प्राप्त मदरसों में ये परीक्षाएँ 24 फरवरी 2025 से प्रारंभ होकर 5 मार्च 2025 तक चलेंगी। परीक्षाएँ दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएँगी।

कक्षा 5वीं की समय-सारणी:

  • 24 फरवरी 2025: प्रथम भाषा (हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी)
  • 25 फरवरी 2025: गणित या संगीत (केवल दृष्टिबाधित छात्रों के लिए)
  • 28 फरवरी 2025: विज्ञान
  • 1 मार्च 2025: सामाजिक विज्ञान

कक्षा 8वीं की समय-सारणी:

  • 24 फरवरी 2025: प्रथम भाषा (हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी)
  • 25 फरवरी 2025: गणित या संगीत (केवल दृष्टिबाधित छात्रों के लिए)
  • 28 फरवरी 2025: विज्ञान
  • 1 मार्च 2025: सामाजिक विज्ञान
  • 4 मार्च 2025: द्वितीय भाषा (हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी)
  • 5 मार्च 2025: तृतीय भाषा (संस्कृत/हिंदी/उर्दू/मराठी/पंजाबी/उड़िया/गुजराती) या चित्रकला (मूक-बधिर छात्रों के लिए)

स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा आयोजन के लिए जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं, जिसमें दिव्यांग छात्रों को अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा प्रदान करने के निर्देश शामिल हैं। परीक्षा की विस्तृत समय-सारणी और अन्य जानकारी के लिए, छात्र और अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट educationportal.mp.gov.in पर जा सकते हैं।

source internet…  साभार…. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

New Discovery: IIT गुवाहाटी की नई खोज: खास ईंटें रखेंगी घर ठंडा, घटेगा बिजली बिल

गर्मी से राहत के लिए सस्ती और पर्यावरण अनुकूल तकनीक तैयार New...

Rescue: फ्रिज के नीचे मिला खतरनाक रसेल वाइपर, सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

बैतूल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मचा हड़कंप, समय रहते टली बड़ी...

Mass Sit-in: महंगाई और बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, घोड़ाडोंगरी में महाधरना

भाजपा सरकार पर तीखा हमला, आदिवासी मुद्दों और पेट्रोल-डीजल संकट पर उठे...

Surprise inspection: नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही पर सीएमओ का डंडा

सुबह 10.30 बजे राजस्व शाखा का किया औचक निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मचारी का...