Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Force: महाकाल मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगी विशेष होमगार्ड फोर्स, 488 जवानों की भर्ती को मंजूरी
Uncategorized

Force: महाकाल मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगी विशेष होमगार्ड फोर्स, 488 जवानों की भर्ती को मंजूरी

महाकाल मंदि

Force: उज्जैन। महाकाल लोक और महाकाल महाराज के दर्शन के लिए उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के बाद महाकाल मंदिर के लिए होमगार्ड की चार विशेष कंपनियों के गठन को मंजूरी दे दी गई है।

इसके तहत कुल 488 होमगार्ड जवानों की भर्ती की जाएगी, जिनकी नियुक्ति राज्य स्तर पर कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के माध्यम से होगी। होमगार्ड मुख्यालय भोपाल ने इस संबंध में गृह विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है और जल्द ही भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।

केवल महाकाल मंदिर में ही होगी पोस्टिंग

इस विशेष कैडर की सबसे अहम खासियत यह होगी कि इन जवानों का कहीं और ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। चयनित होमगार्ड जवान पूरे सेवाकाल के दौरान सिर्फ महाकाल मंदिर, मुख्य परिसर और महाकाल लोक में ही सेवाएं देंगे। इससे वे मंदिर की भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा से जुड़ी बारीकियों में विशेषज्ञ बन सकेंगे।

भीड़ प्रबंधन में भी होंगे प्रशिक्षित

महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त वृद्धि हुई है। अब रोजाना औसतन एक लाख से अधिक श्रद्धालु महाकाल दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी को देखते हुए इन होमगार्ड जवानों को बेसिक ट्रेनिंग के साथ भीड़ प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन मिल सकें।

निजी सुरक्षा एजेंसियों की होगी छुट्टी

अभी महाकाल मंदिर की सुरक्षा निजी एजेंसियों के पास है, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद निजी सुरक्षा पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी। सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह होमगार्ड की इस विशेष फोर्स के हाथों में होगी।

महाकाल होमगार्ड फोर्स – एक नजर में

  • कुल पद: 488
  • कुल कंपनियां: 4
  • हर कंपनी में: 122 जवान
  • ड्यूटी: 3 शिफ्ट में
  • तैनाती स्थल: महाकाल मंदिर, मुख्य परिसर और महाकाल लोक
  • वेतन: महाकाल मंदिर ट्रस्ट द्वारा
  • ट्रांसफर: नहीं होगा

यह फैसला उज्जैन आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा दोनों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Alert: बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से बिगड़ा मौसम, 34 जिलों में अलर्ट जारी

आंधी, बिजली और ओलों का खतरा, किसानों की बढ़ी चिंता भोपाल। मध्य...

Decisions: 8 साल बाद खुल सकती है पदोन्नति की राह, हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी नजर

अप्रैल में आ सकता है बड़ा फैसला, विभागों ने शुरू की तैयारी...

Chaitra Navratri: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है छिन्न मस्तिका माता मंदिर

नवरात्रि में प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन Chaitra Navratri: बैतूल।...

Crisis: समय से पहले गर्मी से गेहूं पर संकट: उत्पादन घटने की आशंका

तापमान 35°C पार, बालियों में दाना भराव रुका,किसानों की चिंता बढ़ी Crisis:...