Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Fund: कांग्रेस करेगी आर्थिक स्वावलंबन की शुरुआत, हर विधानसभा क्षेत्र के 25 हजार घरों से जुटाएगी फंड
Uncategorized

Fund: कांग्रेस करेगी आर्थिक स्वावलंबन की शुरुआत, हर विधानसभा क्षेत्र के 25 हजार घरों से जुटाएगी फंड

कांग्रेस करेगी आर्थिक स्वावलंबन की

Fund: भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अब संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जनता से सीधा जुड़ाव बनाने जा रही है। पार्टी ने तय किया है कि हर विधानसभा क्षेत्र के 25 हजार घरों से 100-100 रुपए का सहयोग लिया जाएगा। इससे एक ओर पार्टी के पास फंड की व्यवस्था होगी, वहीं दूसरी ओर जनता से सीधा संवाद भी स्थापित होगा। पार्टी के संगठनात्मक पुनर्गठन की दिशा में 2 से 11 नवंबर तक पचमढ़ी में कांग्रेस जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। इसमें प्रदेश के सभी 71 जिला अध्यक्ष भाग लेंगे। प्रशिक्षण में बूथ और कैडर मैनेजमेंट, पब्लिक डीलिंग और संगठन विस्तार जैसे विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का पचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर में 8 से 10 नवंबर के बीच आगमन संभावित है। राहुल गांधी जिलाध्यक्षों को संबोधित करेंगे और उनसे वन-टू-वन चर्चा कर जिलेवार रणनीति पर विचार करेंगे। शिविर के बाद कांग्रेस 60 दिनों का संगठन विस्तार अभियान शुरू करेगी, जिसके तहत प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों और वार्डों में कांग्रेस कमेटियों का गठन किया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य बूथ से लेकर विधानसभा स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार करना है, ताकि 2028 विधानसभा और 2029 लोकसभा चुनाव के लिए ठोस तैयारी हो सके। इससे पहले तेंदूखेड़ा में संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ, सेक्टर और मंडलम स्तर के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...