Tuesday , 24 March 2026
Home Uncategorized Gangaur Fair: गंज में आज सजेगा गणगौर मेला
Uncategorized

Gangaur Fair: गंज में आज सजेगा गणगौर मेला

गंज में आज सजेगा

लजीज खाने, शॉपिंग और गेम्स का मिलेगा मजा
राजस्थानी महिला मंडल का खास आयोजन

Gangaur Fair: बैतूल। राजस्थानी महिला मंडल द्वारा 16 मार्च, रविवार को गंज स्थित खुशबू लान में गणगौर मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शाम 5:30 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा, जिसमें हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास होगा।
गणगौर मेले में विभिन्न लजीज व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। इसके साथ ही मेले में कई तरह के गेम्स, डांस परफॉर्मेंस और हौजी का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे मनोरंजन का मजा दोगुना हो जाएगा।
मेले में शॉपिंग के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। यहां एक ही जगह पर बेडशीट, मुखवास, लेडीज वियर और ऑर्नामेंट्स की खरीदारी का मौका मिलेगा। गणगौर मेला मनोरंजन और शॉपिंग के साथ राजस्थानी संस्कृति की झलक भी पेश करेगा। आयोजकों ने सनातनी महिला पुरुष एवं बच्चों से इस आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Update: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: उज्जैन–ग्वालियर में तापमान गिरा, 26–27 मार्च को फिर आंधी-बारिश के आसार

Update: मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों—उज्जैन, सागर और ग्वालियर-चंबल संभाग—में सोमवार को...

Update: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: उज्जैन–ग्वालियर में तापमान गिरा, 26–27 मार्च को फिर आंधी-बारिश के आसार

Update: मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों—उज्जैन, सागर और ग्वालियर-चंबल संभाग—में सोमवार को...

Major Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: DA 58% हुआ, युवाओं के लिए नई योजना और AI मिशन शुरू

Major Decisions:: डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट...

Relief: होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़े एलपीजी से लदे दो भारतीय जहाज

सप्लाई में राहत की उम्मीद Relief: नई दिल्ली। एलपीजी की सप्लाई को...