Monday , 28 April 2025
Home Uncategorized Gold boom: एक लाख पर पहुंचा सोना
Uncategorized

Gold boom: एक लाख पर पहुंचा सोना

एक लाख पर पहुंचा

एक दिन में 3,330 रुपए बढ़े दाम

Gold boom: नई दिल्ली(ई-न्यूज)। सोने के दाम लगातार उछाल मार रहे हैं। ताजा दामों में सोना 1 लाख पर पहुंच गया है। 24 कैरेट सोने के दामों में 3 हजार 330 रुपए का उछाल आया है। पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 96 हजार 670 रुपए थे। वहीं अब यह 1 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 342 गिरकर 95,900 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 96,242 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।


इसलिए बढ़े सोने के दाम


अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। इससे इकोनॉमी के बढऩे की रफ्तार धीमी हो सकती है। ग्लोबल मंदी की आशंका भी बढ़ गई है। ऐसे में लोग सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। मंदी के समय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है।डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब रुपया कमजोर होता है तो इसे इंपोर्ट करने में ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। इस साल रुपए में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है। शादियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में सोने के गहनों की मांग बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वेलर्स ने बताया कि ऊंची कीमतों के बावजूद बिक्री में तेजी है, क्योंकि लोग सोने को निवेश और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखते हैं।


111 दिन 23838 रुपए बढ़े दाम


सोना 111 दिन में 23,838 रुपए महंगा हो चुका है। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,838 रुपए बढक़र 1 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,883 रुपए बढक़र 95,900 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। साल के आखिर तक 1.10 लाख तक जा सकता है। सोना अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है।


1947 में 88.62 रु. था सोना


आजादी के समय 88.62 रुपए पर था सोना 1947 में जब देश आजाद हुआ था तक सोना 88.62 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो अब 1 लाख पर है। यानी तब से लेकर अब तक सोना 1104 गुना (110484 प्रतिशत) महंगा हो चुका है। 1947 में चांदी का भाव करीब 107 रुपए किलो था और अब ये 95,900 रुपए पर है।


10 हजार से 1 लाख पहुंचने में सोने को 18 साल लगे


साल गोल्ड प्राइस
2007 10,000
2011 20,000
2012 30,000
2020 40,000
2022 50,000
2023 60,000
2024 70,000
2025 80 हजार, 90 हजार, 1 लाख रुपए

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Alert: पहलगाम हमले के बाद भारत ने 17 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स बैन किए, BBC को चेतावनी

Alert: नई दिल्ली — पहलगाम आतंकी हमले की भ्रामक रिपोर्टिंग को लेकर...

Betul news: 49 हजार का चेक लेने भटक रही नवविवाहिताएं

विवाह के तीन बाद भी नहीं दिया चेक Betul news: आमला/पंकज अग्रवाल।...

Raid: उपायुक्त सहित शराब ठेकेदारों के ठिकानों पर ईडी ने दी दबिश

मामला आबकारी विभाग में फर्जी एफडी से जुड़ा होने का Raid: भोपाल(ई-न्यूज)।...

Target: फरहान और साहिल करते थे हिन्दु लड़कियों को टारगेट

डांस क्लास के बहाने लड़कियों को लेते थे झांसे मेंमां और भाई...