Gold Rate: : शादी सीजन की शुरुआत से पहले घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोना एक बार फिर चढ़ान पर है। बुधवार, 19 नवंबर को एमसीएक्स (MCX) पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर ₹1,22,799 प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। पिछले कारोबारी दिन सोना ₹1,22,640 पर बंद हुआ था।
सुबह 10 बजे तक गोल्ड वायदा ₹1,22,762 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन की तुलना में लगभग ₹120 की तेजी है। शुरुआती कारोबार में यह ₹1,22,960 के हाई लेवल तक पहुंच गया।
चांदी में भी दिखी मजबूती
एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज हुई। चांदी बुधवार को ₹1,55,002 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले दिन की तुलना में करीब ₹360 की बढ़त दर्शाती है।
आपके शहर में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम / गुड रिटर्न के अनुसार)
दिल्ली
- 24 कैरेट – ₹1,25,010
- 22 कैरेट – ₹1,14,600
- 18 कैरेट – ₹93,790
मुंबई
- 24 कैरेट – ₹1,24,860
- 22 कैरेट – ₹1,14,450
- 18 कैरेट – ₹93,640
चेन्नई
- 24 कैरेट – ₹1,25,460
- 22 कैरेट – ₹1,15,000
- 18 कैरेट – ₹96,000
कोलकाता
- 24 कैरेट – ₹1,24,860
- 22 कैरेट – ₹1,14,450
- 18 कैरेट – ₹93,640
अहमदाबाद
- 24 कैरेट – ₹1,24,910
- 22 कैरेट – ₹1,14,500
- 18 कैरेट – ₹93,690
लखनऊ
- 24 कैरेट – ₹1,25,010
- 22 कैरेट – ₹1,14,600
- 18 कैरेट – ₹93,790
पटना
- 24 कैरेट – ₹1,24,910
- 22 कैरेट – ₹1,14,500
- 18 कैरेट – ₹93,690
हैदराबाद
- 24 कैरेट – ₹1,24,860
- 22 कैरेट – ₹1,14,450
- 18 कैरेट – ₹93,640
सोना खरीदने से पहले ध्यान रखें
पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज बढ़ी हुई कीमतों के चलते खरीदारों को कुछ अधिक खर्च करना पड़ सकता है।
साभार…
Leave a comment