Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Good News: नवरात्रि से पहले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, 22 दिन बाद फिर शुरू हुई वैष्णो देवी यात्रा
Uncategorized

Good News: नवरात्रि से पहले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, 22 दिन बाद फिर शुरू हुई वैष्णो देवी यात्रा

नवरात्रि से पहले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी

Good News: नई दिल्ली। अर्धकुंवारी क्षेत्र में हुए भूस्खलन के कारण बंद हुआ माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग अब श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया गया है। करीब 22 दिनों के इंतजार और लगातार मरम्मत कार्य के बाद मार्ग बहाल कर दिया गया है। नवरात्रि से पहले यह फैसला लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत है।

भूस्खलन में 34 लोगों की मौत

26 अगस्त को अर्धकुंवारी के पास हुए भीषण लैंडस्लाइड में 34 श्रद्धालुओं की मौत और 20 से अधिक घायल हो गए थे। इसके बाद सुरक्षा कारणों से यात्रा तत्काल रोक दी गई थी। तब से श्राइन बोर्ड और प्रशासन की टीमें मार्ग को दुरुस्त करने में जुटी थीं।

17 सितंबर से यात्रा बहाल

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने आधिकारिक रूप से घोषणा की थी कि 17 सितंबर 2025 (बुधवार) से यात्रा अनुकूल मौसम की स्थिति में पुनः शुरू होगी। इस सूचना के साथ ही कटरा स्थित आधार शिविर रजिस्ट्रेशन काउंटर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर “जय माता दी” और “चलो बुलावा आया है” के जयकारे गूंजने लगे।

श्रद्धालुओं का विरोध और निर्णय

दरअसल, श्रद्धालुओं के एक समूह ने यात्रा बंद होने के खिलाफ कटरा में विरोध प्रदर्शन भी किया था। इससे पहले 14 सितंबर को यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन लगातार बारिश के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। अंततः मौसम सुधरने पर यात्रा फिर से शुरू कर दी गई।

मौसम ने किया था भारी नुकसान

पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग में भारी बारिश और बादल फटने जैसी घटनाओं ने व्यापक तबाही मचाई थी। घरों, दुकानों और सड़कों के साथ-साथ माता वैष्णो देवी मार्ग भी बुरी तरह प्रभावित हुआ था। अर्धकुंवारी क्षेत्र में हुए हादसे के बाद से मरम्मत कार्य तेजी से चलाया गया और अब नवरात्रि से पहले मार्ग श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...