Thursday , 9 April 2026
Home Uncategorized Heated politics: औकात’ बयान पर गरमाई सियासत, भोपाल में बढ़ी सुरक्षा
Uncategorized

Heated politics: औकात’ बयान पर गरमाई सियासत, भोपाल में बढ़ी सुरक्षा

औकात’ बयान पर गरमाई सियासत

कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, मंत्री निवास के बाहर बैरिकेडिंग

Heated politics: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के ‘औकात’ वाले बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। राजधानी भोपाल में उनके निवास और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कैलाश निवास तक जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। कांग्रेस के ऐलान के मद्देनज़र प्रशासन अलर्ट मोड पर है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।


प्रदेशभर में पुतला दहन का ऐलान

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने दोपहर 12 बजे से प्रदेशभर में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि वह एक हजार से अधिक ब्लॉकों में मंत्री का पुतला दहन करेगी। संभावित उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अमला सतर्क है। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


मंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया खेद

विधानसभा में दिए गए बयान पर कैलाश विजयवर्गीय पहले ही खेद जता चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे सदन में अपने व्यवहार से दुखी हैं। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस बयान पर अफसोस व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनजाने में मंत्री के मुंह से जो शब्द निकले, उसके लिए वे माफी मांगते हैं।


अदाणी मुद्दे पर हुई तीखी बहस

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बहस की शुरुआत तब हुई जब नेता प्रतिपक्ष ने सरकार और अदाणी समूह के बीच हुए समझौते का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली खरीद समझौते के तहत अगले 25 वर्षों के लिए एक लाख से सवा लाख करोड़ रुपये तक की राशि दी जा रही है। इस दौरान सदन में दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई और मंत्री की ओर से ‘औकात में रहने’ जैसी टिप्पणी सामने आई, जिसने राजनीतिक विवाद को और बढ़ा दिया। फिलहाल, पूरे घटनाक्रम पर प्रदेश की सियासत नजरें टिकाए हुए है और कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...