Friday , 13 March 2026
Home Uncategorized Homage: मंत्री सारंग और राजपूत ने सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि
Uncategorized

Homage: मंत्री सारंग और राजपूत ने सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि

मंत्री सारंग और राजपूत ने सुरभि खंडेलवाल

खंडेलवाल परिवार से की मुलाकात

Homage: बैतूल। आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस तथा सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमन्त खंडेलवाल के निवास पहुंचकर दिवंगत सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंत्रियों ने स्वर्गीय सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और विधायक हेमन्त खंडेलवाल सहित उनके परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान हो।


इस दौरान मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी सुरभि खंडेलवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और खंडेलवाल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए खंडेलवाल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Major Decision: पारदी काण्ड में एमपी एमएल कोर्ट का बड़ा फैसला

पूर्व मंत्री, जिपं अध्यक्ष सहित 14 आरोपी हुए बरी Major Decision: मुलताई।...

Worried: खाली सिलेंडर के सामने चूल्हे पर खाना पका रही महिला

गैस के संकट के चलते शहरी सहित ग्रामीण हो रहे परेशान Worried:...

Display: गैस सिलेंडर और ट्रैचिंग ग्राऊंड को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सरकार से कीमत कम करने की मांग, निष्पक्ष जांच कराने सौंपा ज्ञापन...

Multibagger Stock: 5 साल में 1 लाख बना करीब 1 करोड़: लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी बना मल्टीबैगर स्टॉक

लगभग 10,800% का रिटर्न देकर निवेशकों को किया मालामाल, रिटेल निवेशकों की...