Thursday , 2 April 2026
Home Uncategorized Housefull: नए साल पर कान्हा टाइगर रिजर्व में सैलानियों की रिकॉर्ड भीड़
Uncategorized

Housefull: नए साल पर कान्हा टाइगर रिजर्व में सैलानियों की रिकॉर्ड भीड़

नए साल पर कान्हा टाइगर रिजर्व में

4 जनवरी तक जंगल सफारी हाउसफुल

Housefull: मंडला। नए साल और शीतकालीन छुट्टियों के चलते कान्हा टाइगर रिजर्व में इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। देश-विदेश से आए सैलानियों ने बाघों की दहाड़ और घने जंगलों के रोमांच के बीच नए साल का स्वागत किया। खटिया, मुक्की और सरही गेट पर सुबह से ही पर्यटकों की लगातार आवाजाही बनी हुई है।

होटल-रिसॉर्ट्स फुल, 15 जनवरी तक सीमित टिकट

कान्हा नेशनल पार्क के तीनों प्रवेश द्वारों के आसपास स्थित करीब 150 होटल और रिसॉर्ट्स में से अधिकांश पहले ही फुल बुक हो चुके हैं। पार्क प्रबंधन के अनुसार, कोर एरिया की ऑनलाइन जंगल सफारी टिकटें 4 जनवरी तक पूरी तरह भर चुकी हैं, जबकि इसके बाद 15 जनवरी तक सीमित संख्या में ही टिकट उपलब्ध रहेंगी।

रोज 1500 से अधिक पर्यटक कर रहे जंगल भ्रमण

पार्क प्रशासन के मुताबिक, कोर एरिया में प्रतिदिन 178 वाहनों और बफर एरिया में 144 वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। सामान्य दिनों में जहां औसतन 700 से 800 पर्यटक प्रतिदिन सफारी पर आते हैं, वहीं वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 1500 से अधिक हो गई है।

ईको-सेंसिटिव क्षेत्रों में डीजे और आतिशबाजी पर रोक

पर्यटकों की बढ़ती संख्या और वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसडीएम बिछिया द्वारा 18 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 तक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के तहत कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के कोर जोन, बफर जोन और चिह्नित ईको-सेंसिटिव क्षेत्रों में—

  • डीजे, लाउडस्पीकर व ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध,
  • आतिशबाजी, रैली, जुलूस, धरना, पार्टी और अन्य सार्वजनिक आयोजनों पर रोक,
  • वैवाहिक कार्यक्रमों में भी तेज आवाज वाले उपकरणों के उपयोग की मनाही लागू की गई है।

यह प्रतिबंध बीएनएस 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रभावी है।

अवैध शराब रोकने आबकारी बल तैनात

नववर्ष के दौरान अवैध शराब परिवहन की आशंका को देखते हुए कान्हा नेशनल पार्क मार्ग स्थित चरगांव फॉरेस्ट नाका में आबकारी विभाग का विशेष बल तैनात किया गया है। जवान सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक वाहनों की सघन जांच कर रहे हैं। अवैध मदिरा पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...