Tuesday , 24 February 2026
Home Uncategorized Injured: जीप की टक्कर से सबइंजीनियर घायल
Uncategorized

Injured: जीप की टक्कर से सबइंजीनियर घायल

जीप की टक्कर

गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया रेफर

Injured: बैतूल। पीडब्ल्यूडी के सबइंजीनियर के वाहन को एक टवेरा जीप ने टक्कर मार दी इसमें उन्हें गंभीर चोट पहुंची है। सबइंजीनियर को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना बुंडाला बांध के पास उस समय हुई, जब उनकी बाइक को तेज रफ्तार टवेरा वाहन ने टक्कर मार दी।


हाथ की हड्डी टूटी


उपयंत्री राकी मौर्य सुबह बाइक से मुलताई से आमला टीएल की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सडक़ पर गिर पड़े और उनके दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई। घटना के बाद टवेरा चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल मौर्य को मुलताई के शासकीय अस्पताल पहुंचाया।


पुलिस ने दर्ज किया मामला


प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही विभाग के एसडीओ सुनील सोलंकी सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौर्य मुलताई से आमला की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे वाहन ने लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Alert: बस संचालकों की हड़ताल की चेतावनी: 2 मार्च से अनिश्चितकालीन बंद

नई स्टेट कैरेज नीति के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन Alert:...

Accident: सड़क से डेढ़ फीट नीचे शोल्डर होने से घटी रही दुर्घटनाएं

बैतूल-मुलताई फोरलेन पर कई जगह बनी हुई है स्थिति Accident: बैतूल। सड़क...

Hot issue: मध्य प्रदेश विधानसभा में गरमाया मुद्दा: हजारों रिक्त पदों पर सरकार घिरी

बजट सत्र के सातवें दिन हंगामा; उद्योग, विश्वविद्यालय और आजीविका मिशन पर...

Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत

सगाई समारोह से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल...