Friday , 23 January 2026
Home Uncategorized Jeetu Patwari: जीतू पटवारी ने मुलताई विधायक को मक्कार कहा
Uncategorized

Jeetu Patwari: जीतू पटवारी ने मुलताई विधायक को मक्कार कहा

जीतू पटवारी ने मुलताई विधायक को मक्कार

कांग्रेस के दो गुटों ने अलग-अलग किया स्वागत

Jeetu Patwari: मुलताई।निलय डागा के नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बैतूल जिले का यह पहला दौरा था। जीतू पटवारी आज भोपाल से छिंदवाड़ा जा रहे थे। तो वे रास्ते में मुलताई शहर के अंदर से निकले जहां दो अलग-अलग जगह पर कांग्रेस के दो अलग-अलग गुटों ने उनका स्वागत किया। वहीं प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने स्थानीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख को मक्कार और निकम्मा तक कह दिया।
उन्होंने कहा कि अगर विधायक मक्कार और निकम्मा नहीं होता तो सही से काम करता। यहां की सडक़ों में गड्ढे नहीं होते। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने स्थानीय विधायक पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आपका विधायक मक्कार है, ठीक तरह से काम नहीं कर रहे हैं। दो साल में एक सडक़ के गड्ढे तक तक नहीं भर पाए। इसके साथ ही पटवारी ने केंद्र सरकार पर वोट की चोरी का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर आंदोलन करेगी।


दो गुटों ने अलग-अलग किया स्वागत


कांग्रेस में गुटबाजी कोई नई चीज नहीं है। आज इसकी बानगी तब देखने को मिली जब पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे के गृह क्षेत्र मुलताई में कांग्रेस के दो गुट अलग-अलग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत करते हुए दिखाई दिए। इस पर जीतू पटवारी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आगे से कांग्रेस में ऐसी गुटीय राजनीति देखने को नहीं मिलेगी। स्वागत समारोह के दौरान एक गुट में जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के कट्टर समर्थक हर्षवर्धन धोटे नेतृत्व करते हुए दिखाई दिए। वहीं दूसरे गुट में मुलताई के पूर्व विधायक सुखदेव पांसे समर्थक मौजूद रहे।


जीतू के साथ एक सोफे पर दिखे दोनों गुटों के नेता


जिला कांग्रेस के नए अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद निलय डागा भोपाल से जिले के विभिन्न स्थानों से स्वागत करवाते हुए बैतूल पहुंचे। बैतूल में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निलय डागा का तुलादान, स्वागत और महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण का कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन इस दौरान कांग्रेस के दूसरे गुट का कोई भी नेता दिखाई नहीं दिया जिसमें पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे शामिल थे। लेकिन आज मुलताई में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक ही सोफे पर निलय डागा और सुखदेव पांसे को बैठना पड़ा। साथ में मुलताई के पूर्व विधायक पंजाबराव बोडख़े भी दिखाई दिए।


पटवारी बैतूल नहीं मुलताई रूके


छिंदवाड़ा में पूर्व सांसद नकुल नाथ के एक कार्यक्रम में जाने के लिए जीतू पटवारी भोपाल से निकले थे लेकिन निलय डागा के गृह नगर बैतूल शहर के बाहर फोरलेन से होते हुए सीधे निकल गए। वहीं पटवारी चाहते तो मुलताई में भी फोरलेन से होकर सीधे छिंदवाड़ा निकल जाते हैं लेकिन उन्होंने सुखदेव पांसे को महत्व देना ठीक समझा और मुलताई शहर के अंदर से पुराने मार्ग से निकले। जहां उनका कांग्रेस के दो गुटों के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। और उन्होंने पत्रकारवार्ता भी संबोधित कर दी। जब पत्रकारों ने कांग्रेस के दो अलग-अलग गुटों द्वारा 100 मीटर की दूरी पर ही अलग-अलग स्वागत कार्यक्रम के बारे में पूछा तो पटवारी ने स्पष्ट किया कि अब ऐसी स्थिति नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है। सभी कार्यकर्ता मिलकर जनता के लिए काम करेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: छात्रों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन: नेहा गर्ग

सरस्वती विद्या मंदिर गाड़ाघाट में हुआ माँ सरस्वती का हवन-पूजन Events: बैतूल।...

Mysterious: महाभारत का रहस्यमय ‘18’: क्या यह सिर्फ संयोग है या गहरा आध्यात्मिक संकेत?

Mysterious: धर्म डेस्क। महाभारत केवल दुनिया का सबसे विशाल महाकाव्य नहीं, बल्कि...

Social media: सरकार बच्चों को सोशल मीडिया से बचाने पर विचार कर रही

ऑस्ट्रेलिया मॉडल पर कानून की तैयारी Social media: डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया...