Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized LNG: भारत की पहली एलएनजी से चलने वाली ट्रेन अहमदाबाद पहुंची
Uncategorized

LNG: भारत की पहली एलएनजी से चलने वाली ट्रेन अहमदाबाद पहुंची

भारत की पहली एलएनजी से

एक टैंक में 2200 किमी चलेगी, प्रदूषण और लागत दोनों होंगे कम

LNG: अहमदाबाद। भारतीय रेल के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। देश की पहली लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) से चलने वाली ट्रेन अहमदाबाद पहुंच चुकी है। यह हाईटेक ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ रेलवे की ईंधन लागत को भी कम करेगी। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक बार पूरा टैंक भरने पर यह करीब 2200 किलोमीटर तक सफर कर सकती है, जिससे बार-बार ईंधन भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


मेहसाणा–साबरमती सेक्शन में ट्रायल जारी

फिलहाल इस एलएनजी ट्रेन का मेहसाणा और साबरमती रेलखंड के बीच ट्रायल चल रहा है। अब तक ट्रेन 2000 किलोमीटर से अधिक की दूरी सफलतापूर्वक तय कर चुकी है। रेलवे की योजना है कि इस सेक्शन की 8 से 10 और ट्रेनों में भी एलएनजी तकनीक अपनाई जाएगी। ट्रायल पूरी तरह सफल रहने पर इस तकनीक को देशभर में लागू किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 1400 हॉर्सपावर क्षमता वाले इंजनों को एलएनजी फ्यूल सिस्टम में बदला गया है।


प्रदूषण में भारी कमी, खर्च भी होगा कम

अहमदाबाद के डीआरएम वेद प्रकाश ने बताया कि—
एलएनजी डीजल की तुलना में सस्ता ईंधन है, जिससे ट्रेन संचालन की कुल लागत घटती है। साथ ही इससे पर्यावरण पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।

एलएनजी से चलने वाली ट्रेनों से—

  • कार्बन डाइऑक्साइड
  • नाइट्रोजन ऑक्साइड
  • धूल के कण

जैसी हानिकारक गैसें बहुत कम निकलती हैं, जिससे रेलवे ट्रैक के आसपास की हवा भी ज्यादा स्वच्छ रहती है।


ताकत और भरोसे में कोई कमी नहीं

डीआरएम वेद प्रकाश के मुताबिक,
एलएनजी ईंधन प्रणाली से इंजन की ताकत या परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ता।
इसकी विश्वसनीयता भी डीजल इंजन के समान ही बनी रहती है। एक एलएनजी टैंक से डीपीसी ट्रेन लगभग 2200 किलोमीटर तक चल सकती है, जिससे परिचालन और ज्यादा आसान और किफायती हो जाएगा।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Chaitra Navratri: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है छिन्न मस्तिका माता मंदिर

नवरात्रि में प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन Chaitra Navratri: बैतूल।...

Crisis: समय से पहले गर्मी से गेहूं पर संकट: उत्पादन घटने की आशंका

तापमान 35°C पार, बालियों में दाना भराव रुका,किसानों की चिंता बढ़ी Crisis:...

Health: चैत्र नवरात्रि में रखें सेहत और साधना का संतुलन: क्या खाएं, क्या नहीं

उपवास के दौरान सही आहार से शरीर का डिटॉक्स और ऊर्जा दोनों...

Inauguration: गुड़ी पड़वा 2026: हिंदू नववर्ष का शुभारंभ आज, बन रहे कई शुभ योग

चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत, घर-घर में सजेंगी गुड़ी और तोरण Inauguration:...