Friday , 23 January 2026
Home Uncategorized New name: खजराना फ्लाईओवर का नया नाम होगा गणेश सेतु
Uncategorized

New name: खजराना फ्लाईओवर का नया नाम होगा गणेश सेतु

खजराना फ्लाईओवर का नया नाम होगा

आईडीए ने बोर्ड लगवाया, गणेश श्लोक भी लिखवाए

New name: इंदौर(ई-न्यूज)। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी के नाम से मशहूर खजराना चौराहे पर बने नए फ्लाईओवर का नाम अब ‘गणेश सेतुÓ रखा गया है। इंदौर विकास प्राधिकरण ने फ्लाईओवर पर एक्रेलिक बोर्ड लगवाया है, जिसमें नामकरण के साथ-साथ भगवान गणेश से जुड़े प्रमुख श्लोक भी लिखवाए गए हैं। फ्लाईओवर बनने के बाद खजराना चौराहे पर यातायात पहले की तुलना में काफी सुगम हो गया है। हालांकि, मेट्रो प्रोजेक्ट के चलते अभी भी कुछ अस्थायी परेशानियां बनी हुई हैं।


चार फ्लाईओवर का किया शुभारंभ


खजराना के अलावा, भंवरकुआं, फूटी कोठी और लवकुश चौराहे पर भी फ्लाईओवर बनाए गए हैं। इन चारों फ्लाईओवर का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुछ महीने पहले किया गया था। निर्माण के बाद से इन व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक में काफी सुधार हुआ है। लवकुश चौराहा पर प्राधिकरण की ओर से 175 करोड़ रुपए की लागत से एक 22 मीटर ऊंचा डबल डेकर ब्रिज भी बनाया जा रहा है, जो इस साल के आखिर तक पूरा हो जाएगा। इस ब्रिज से एक लेवल पर मेट्रो ट्रेन चलेगी, जबकि दूसरा लेवल बाणगंगा से उज्जैन की ओर जाने वाले वाहनों के लिए होगा।
कलेक्टर आशीष सिंह ने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर निर्माण के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण सीईओ आर. पी. अहिरवार के मुताबिक, बीआरटीएस के 9 प्रमुख चौराहों का विस्तृत सर्वे कराया गया था। पहले चरण में एलआईजी चौराहा, शिवाजी वाटिका और गीताभवन चौराहा पर फ्लाईओवर बनाने के प्रस्ताव सामने आए हैं। ये प्रस्ताव अब जिला स्तरीय यातायात समिति की रिपोर्ट के आधार पर अमल में लाए जाएंगे। साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: छात्रों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन: नेहा गर्ग

सरस्वती विद्या मंदिर गाड़ाघाट में हुआ माँ सरस्वती का हवन-पूजन Events: बैतूल।...

Mysterious: महाभारत का रहस्यमय ‘18’: क्या यह सिर्फ संयोग है या गहरा आध्यात्मिक संकेत?

Mysterious: धर्म डेस्क। महाभारत केवल दुनिया का सबसे विशाल महाकाव्य नहीं, बल्कि...

Social media: सरकार बच्चों को सोशल मीडिया से बचाने पर विचार कर रही

ऑस्ट्रेलिया मॉडल पर कानून की तैयारी Social media: डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया...