आधार-प्रमाणित यूजर्स अब रात 12 बजे तक कर सकेंगे जनरल टिकट बुकिंग
New rules: नई दिल्ली। रेलवे ने 12 जनवरी 2026 से IRCTC के जरिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियमों में अहम बदलाव लागू कर दिए हैं। नए नियमों से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा और टिकटों की कालाबाजारी पर भी लगाम लगेगी।
ARP ओपनिंग डे पर सिर्फ आधार-प्रमाणित यूजर्स को अनुमति
अब एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के ओपनिंग डे पर सिर्फ आधार-ऑथेंटिकेटेड IRCTC यूजर्स ही जनरल रिजर्व टिकट बुक कर सकेंगे।
पहले यह सुविधा सीमित समय के लिए थी, लेकिन अब रेलवे ने इसका समय रात 12 बजे तक बढ़ा दिया है।
IRCTC वेबसाइट और मोबाइल एप यूजर्स दें ध्यान
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह नियम केवल IRCTC वेबसाइट और मोबाइल एप से की जाने वाली ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू होगा।
कंप्यूटरीकृत PRS काउंटरों से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
क्या होंगे फायदे?
- आरक्षण प्रणाली का लाभ वास्तविक यात्रियों तक पहुंचेगा
- दलालों और असामाजिक तत्वों द्वारा टिकटों की कालाबाजारी पर रोक
- टिकटिंग सिस्टम होगा और अधिक सुरक्षित व मजबूत
- ई-टिकटिंग सिस्टम के दुरुपयोग पर लगाम
- कालाबाजारी करने वालों की आसानी से पहचान संभव
पहले क्या था नियम?
11 जनवरी 2026 तक आधार-प्रमाणित यूजर्स केवल सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही टिकट बुक कर सकते थे।
सिर्फ 15 मिनट के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया था।
अब क्या बदला?
12 जनवरी 2026 से आधार-प्रमाणित यूजर्स रात 12 बजे तक ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकेंगे, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।
साभार…
Leave a comment