Tuesday , 3 February 2026
Home Active NH Highway Accident | अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार की मौत
Activeबैतूल आस पास

NH Highway Accident | अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार की मौत

एनएच पर महाकाल ढाबा के पास की घटना

NH Highway Accidentबैतूल नेशनल हाईवे पर आठवां मिल के पास स्थित महाकाल ढाबे के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश पिता गुलाब वरकड़े उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बडग़ी खुर्द चौकी पाढर युवक शनिवार रात 7 से 8 बजे के आसपास अपनी बाइक से बाजार करने के लिए पाढर आया था और बाजार करके वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में महाकाल ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को अचानक ही जोरदार टक्कर मार दी जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सर, चेहरा, हाथ और पैर में गंभीर चोट आई थी।

घटना के बाद परिचितों ने इसकी सूचना तत्काल ही परिजनों को दी जिसके बाद परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी सूचना पर भी एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों जानकारी देते हुए बताया की युवक की शादी 20 साल पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं 1 लडक़ी और 2 लडक़े। युवक खेती और मजदूरी का काम करता था। वह शनिवार बाजार करने के लिए आया हुआ था और वापस घर लौटते समय यह सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गया। फिलहाल रविवार शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है वहीं पुलिस इस पूरी घटना को लेकर जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...