Saturday , 21 February 2026
Home Uncategorized Political turmoil: लखनऊ में संघ-सरकार की मुलाकात से सियासी हलचल
Uncategorized

Political turmoil: लखनऊ में संघ-सरकार की मुलाकात से सियासी हलचल

लखनऊ में संघ-सरकार की मुलाकात

मोहन भागवत ने योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम से की भेंट

Political turmoil: लखनऊ। राजधानी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। संघ प्रमुख ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक से भी अलग-अलग मुलाकात की। इन बैठकों को आधिकारिक तौर पर शिष्टाचार भेंट बताया गया है, लेकिन प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल की चर्चाओं के बीच इन मुलाकातों को अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, संघ प्रमुख ने दोनों डिप्टी सीएम से बृहस्पतिवार सुबह करीब 10-10 मिनट तक चर्चा की। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार रात करीब आठ बजे निराला नगर स्थित संघ कार्यालय परिसर के सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे थे, जहां बंद कमरे में लगभग 35 मिनट तक दोनों के बीच एकांत में बातचीत हुई।


दो दिवसीय प्रवास का अंतिम दिन

मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ में थे और बुधवार को उनका अंतिम दिन था। मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री और संघ प्रमुख के बीच लगातार हो रही बैठकों को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं।


2027 की रणनीति में संघ की भूमिका के संकेत

राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से हाल के दिनों में संघ प्रमुख का फोकस उत्तर प्रदेश पर दिखाई दे रहा है और वे विभिन्न कार्यक्रमों के बहाने लगातार यूपी का दौरा कर रहे हैं, उससे संकेत मिलते हैं कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने में संघ परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में सरकार और संघ नेतृत्व के बीच संवाद को चुनावी तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। फिलहाल इन मुलाकातों को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं की गई है, लेकिन प्रदेश की सियासत में इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Exclusive: सीएमओ-सबइंजीनियर को किया तलब

सीसी रोड निर्माण के मामले में आज आएगी सैम्पल रिपोर्ट Exclusive: बैतूल।...

Accident: करंट लगने से महिला की हालत गंभीर

Accident: बैतूल। जिले के खेड़ी चौक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चूनालोमा में शुक्रवार...

Triple Murder: पहले भाई फिर माता-पिता को उतारा मौत के घाट

नाना-नानी और मामा की हत्या देख बेहोश गया था भांजातीनों के शव...

Fraud: उद्योग विभाग ने की जिलेवासियों के साथ धोखाधड़ी

Fraud: बैतूल। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बैतूल द्वारा जुलाई 2022 में...