Saturday , 11 April 2026
Home Uncategorized Press talk: गरीब, युवा, महिला और किसानों के सशक्तिकरण पर केंद्रित है बजट:खंडेलवाल
Uncategorized

Press talk: गरीब, युवा, महिला और किसानों के सशक्तिकरण पर केंद्रित है बजट:खंडेलवाल

गरीब, युवा, महिला और किसानों के

पत्रकारवार्ता में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Press talk: बैतूल :वर्ष 2026-27 के मध्यप्रदेश बजट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहां की मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट को विकसित प्रदेश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, युवा, महिला और किसानों के सशक्तिकरण पर केंद्रित है तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने वाला है।

श्री खंडेलवाल ने बताया कि 4.38 लाख करोड़ रुपये के इस बजट में पूंजीगत व्यय बढ़ाकर अधोसंरचना, सिंचाई, बिजली और ग्रामीण विकास को गति दी गई है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी को सरकार की प्रभावी आर्थिक नीतियों का परिणाम बताया गया।

सरकार ने कृषि क्षेत्र में सोलर पंप, प्राकृतिक खेती, फसल बीमा और सिंचाई विस्तार जैसे प्रावधान किए हैं। महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना, कार्यरत महिलाओं हेतु हॉस्टल निर्माण और युवाओं के लिए ऋण प्रावधान शामिल हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और शहरी परिवहन (ई-बस सेवा) के लिए भी पर्याप्त राशि निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और समग्र विकास को नई दिशा देने वाला । भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके,भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार,भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा गायकी,मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी मौजूद थे ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...