Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Problem: दूषित पेयजल की गंभीर समस्या
Uncategorized

Problem: दूषित पेयजल की गंभीर समस्या

दूषित पेयजल की

पुरानी पाइपलाइन से हो रही आपूर्ति, सड़कों पर बह रहा शुद्ध पानी, बीमारियों का खतरा बढ़ा

Problem: सारनी। सलैया गांव में बीते कई दिनों से स्वच्छ पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। एक ओर जहां जलावर्धन योजना के तहत अब तक सभी घरों में कनेक्शन नहीं हो पाए हैं, वहीं दूसरी ओर हजारों लीटर शुद्ध पानी सड़कों पर बहता नजर आ रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी के साथ-साथ स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, जिस पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति की जा रही है वह करीब 18 साल पुरानी है और उसमें लगातार लीकेज बना हुआ है।


गंदगी में मिल रहा शुद्ध पानी

सूत्रों के मुताबिक आशंका जताई जा रही है कि पुरानी पाइपलाइन को नई जलावर्धन योजना की पाइपलाइन से जोड़ दिया गया है, जबकि पहले इसकी मरम्मत जरूरी थी। गांव में लगा वाल्व एक कच्चे गड्ढे में रखा हुआ है, जहां हर दिन गंदगी और गंदा पानी जमा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी से आने वाला शुद्ध पानी इसी गड्ढे की गंदगी में मिलकर आगे सप्लाई हो रहा है। जब मोटर बंद होती है तो गड्ढे में भरा गंदा पानी पाइपलाइन के जरिए वापस खिंच जाता है, जिससे घरों तक दूषित पानी पहुंचने की आशंका बनी रहती है।


बीमारियों का खतरा

इस स्थिति से गांव में डायरिया, पेट की बीमारियां और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई लोगों को पहले ही पानी से जुड़ी समस्याएं होने लगी हैं।


ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि—

  • पुरानी और लीकेज पाइपलाइन को तुरंत बदला जाए
  • वाल्व को पक्के और सुरक्षित चैंबर में लगाया जाए
  • गांव में शुद्ध और सुरक्षित पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए

सरपंच का बयान

ग्राम सलैया के सरपंच मिश्रीलाल परते ने कहा—
“हमारे द्वारा जल्द ही लीकेज की जानकारी विभाग को दी जाएगी और समस्या का समाधान कर गांव में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था सुचारू की जाएगी।”

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Chaitra Navratri: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है छिन्न मस्तिका माता मंदिर

नवरात्रि में प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन Chaitra Navratri: बैतूल।...

Crisis: समय से पहले गर्मी से गेहूं पर संकट: उत्पादन घटने की आशंका

तापमान 35°C पार, बालियों में दाना भराव रुका,किसानों की चिंता बढ़ी Crisis:...

Health: चैत्र नवरात्रि में रखें सेहत और साधना का संतुलन: क्या खाएं, क्या नहीं

उपवास के दौरान सही आहार से शरीर का डिटॉक्स और ऊर्जा दोनों...

Inauguration: गुड़ी पड़वा 2026: हिंदू नववर्ष का शुभारंभ आज, बन रहे कई शुभ योग

चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत, घर-घर में सजेंगी गुड़ी और तोरण Inauguration:...