Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Protests: विवादित बयान को लेकर खड़गे का पुतला दहन
Uncategorized

Protests: विवादित बयान को लेकर खड़गे का पुतला दहन

विवादित बयान को लेकर खड़गे का

लल्ली चौक पर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

Protests: बैतूल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिार्जुन खड़गे ने कल महु में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महाकुंभ पर विवादित बयान दिया जिसको लेकर आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं भाजपा ने उनके बयान का विरोध करते हुए पुतला दहन किया है।
भाजपा ने लल्ली चौक पर श्री खडग़े का पुतला दहन करते हुए कहा कि उन्होंने महाकुंभ जैसे पवित्र और धार्मिक आयोजन को लेकर दिए गए विवादित बयान से लाखों-करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने यह कहा था कि डूबकी लगाने से गरीबी दूर नहीं होती है। भाजपा का कहना है कि माँ गंगा के प्रति पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त आस्था है ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा ने श्री खडग़े से मांग की है कि देशवासियों से माफी मांगे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, नपाध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता मालवीय, युवा मोर्चा अध्यक्ष भास्कर मगरदे, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, रक्कू शर्मा, वरूण धोटे, कुणाल शर्मा, राजा सूर्यवंशी, मनीष मिसर, मुन्ना मानकर, पार्षद वर्षा खाड़े, वर्षा बारस्कर, कैलाश बंडू धोटे, पवन यादव, पवन शर्मा, सावन्या शेषकर, आभा श्रीवास्तव, सुनीता देशमुख सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Death: करंट लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत

घर में बिजली बोर्ड में प्लग लगाते समय हुआ हादसा, जिला अस्पताल...

Loan: मध्य प्रदेश सरकार फिर लेगी 5800 करोड़ का कर्ज

चालू वित्त वर्ष में कुल उधारी 84,900 करोड़ के करीब, प्रदेश पर...

Commercial Gas: भारत में LPG संकट गहराया: कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सप्लाई पर रोक

ईरान-अमेरिका-इजराइल तनाव और ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ बंद होने से गैस सप्लाई प्रभावित,...

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...