Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Queue: आरक्षक बनने कतार में खड़े पीएचडी-बीई होल्डर
Uncategorized

Queue: आरक्षक बनने कतार में खड़े पीएचडी-बीई होल्डर

आरक्षक बनने कतार

एमपी में 7,500 पदों के लिए 9.39 लाख आवेदन आए

Queue: भोपाल(ई-न्यूज)। प्रदेश में बेरोजगार कहां तक पहुंच गई है इसका अंदाजा सिर्फ इसी से लगाया जा सकता है कि महज आरक्षक बनने के लिए पीएचडी और बीई होल्डर कतारें में लगे हुए हैं। इतना ही मध्यप्रदेश में आरक्षकों के 7500 पदों के लिए निकाली गई भर्ती में 9.39 लाख आवेदन आए हैं। पुलिस भर्ती 30 अक्टूबर से प्रारंभ की जाएगी। पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबलों की सीधी भर्ती के लिए जमा कराए जा रहे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई है। 15 सितंबर 2025 से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन जमा कराने का काम पहले 29 सितंबर तक चला। इसके बाद इसे एक हफ्ते तक यानी 6 अक्टूबर तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया था।


एक पद के लिए 13 हजार युवा दावेदार


पुलिस आरक्षक भर्ती में आवेदन करने वाले 42 युवा ऐसे हैं, जिन्होंने पीएचडी कर रखी है, लेकिन बेरोजगार होने के कारण आरक्षक बनने को तैयार हैं। इसी तरह 12 हजार इंजीनियरों ने आरक्षक बनने के लिए आवेदन किया है। आरक्षक के एक पद के लिए 13 हजार युवा दावेदार हैं।


युवाओं को आसानी से मिल रही डिग्री


पूर्व परिवहन आयुक्त और रिटायर्ड आईपीएस अफसर शैलेंद्र श्रीवास्तव कहते हैं कि आरक्षक पद के लिए इतनी संख्या में आवेदन आए हैं, उसके पीछे एमपी समेत देश भर में बेरोजगारी मुख्य वजह है। जहां तक बात इंजीनियर और पीएचडी होल्डर्स की है तो इसमें हकीकत यह है कि युवाओं को आसानी से डिग्री मिल जाती है, इसलिए वे पूरी तरह से एक्सपर्ट न होने के कारण आसान नौकरी तलाशते हैं। श्रीवास्तव से भास्कर ने आरक्षक के 7500 पदों के लिए आए 9.50 लाख आवेदनों को लेकर बात की।


इसलिए बनी यह स्थिति


शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में इंजीनियरिंग कालेजों की बात करें तो मशरूम की तरह संचालित इन कॉलेजों में सही पढ़ाई नहीं होती है। इसलिए ऐसे युवाओं को विषय वस्तु का ज्ञान नहीं होता है और उन्हें लगता है कि जो नौकरी आसानी से मिल जाए, वहीं करने लगो। कई बार बोर्ड में बैठ चुका हूं और इंटरव्यू ले चुका हूं, जिसमें सवाल करने पर पाया है कि जो डिग्री है उसकी पढ़ाई की पूरी जानकारी आवेदकों को नहीं होती है। कुल मिलाकर क्वालिटी ऑफ एजुकेशन सही नहीं होने से यह स्थिति बनी है। शैलेंद्र श्रीवास्तव ने आगे कहा कि पुलिस की वर्दी में नौकरी करने में भी रुचि बढ़ी है, इसलिए भी इस नौकरी के लिए आवेदन ज्यादा हुए हैं। बेरोजगारी ज्यादा होने और निजी जॉब नहीं मिलने से भी आवेदन ज्यादा आए हैं। लोगों का माइंडसेट भी है कि सरकारी नौकरी ज्यादा सुरक्षित और आसान होती है, इसलिए भी इसके लिए अधिक युवा आगे आ रहे हैं।


इंजीनियरिंग की, लेकिन जॉब नहीं मिली


उमरिया जिले के चंदिया निवासी रामकुमार तिवारी का कहना है कि इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी, लेकिन कहीं जॉब नहीं मिल रही थी। इसलिए आरक्षक पद के लिए आवेदन कर दिया है। नौकरी पाने के लिए आवेदन करने के बाद दौड़ लगाना भी शुरू कर दिया है ताकि अगर रिटन परीक्षा में पास हो जाऊं तो फिजिकल टेस्ट में दिक्कत न हो।एमबीए कर रहे ईशान अवस्थी ने कहा कि उन्हें पारिवारिक हालातों के चलते जॉब की जरूरत है। अभी कोई जॉब समझ में नहीं आ रही है, इसलिए परीक्षा आवेदन कर दिया है। पीजी कर चुके तन्मय सिंह परिहार कहते हैं कि मेरे परिवार के कुछ सदस्य पहले से पुलिस विभाग में हैं। इसलिए मैंने भी पुलिस आरक्षक के लिए आवेदन किया है। सब इंस्पेक्टर के पद के लिए भी आवेदन करूंगा।


चयन प्रक्रिया ऐसे होगी


पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में चयन के लिए जो मापदंड तय किए गए हैं उसमें पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद शारीरिक फिटनेस परीक्षण किया जाएगा और इसमें सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही के बाद नियुक्ति दी जाएगी। परीक्षा हाईस्कूल स्तर की योग्यता पर आधारित होगी। चयनित कॉन्स्टेबलों को 19,500 रुपए से 62,000 रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा। साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...