Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Record: सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर, 16 सितंबर को ऑल-टाइम हाई पर पहुंचे
Uncategorized

Record: सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर, 16 सितंबर को ऑल-टाइम हाई पर पहुंचे

सोने-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर, 16

Record: नई दिल्ली। भारत में सोना और चांदी ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार 16 सितंबर को सोना और चांदी की कीमतें अब तक के सबसे ऊँचे स्तर पर पहुंच गईं।


सोना 1.10 लाख के पार

  • 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,029 महंगा होकर ₹1,10,540 पर पहुंच गया।
  • इससे पहले रविवार को इसकी कीमत ₹1,09,511 थी।

चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर

  • चांदी की कीमत ₹1,198 बढ़कर ₹1,28,989 प्रति किलो हो गई।
  • एक दिन पहले यह ₹1,27,791 प्रति किलो पर थी।

इस साल की तेजी

  • सोना: 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना ₹76,162 था, जो अब ₹1,10,540 हो गया है। यानी इस साल ₹34,378 की बढ़ोतरी हुई।
  • चांदी: 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी ₹86,017 थी, जो अब ₹1,28,989 हो गई है। यानी ₹42,972 का इजाफा

सोने की कीमतें बढ़ने के 5 बड़े कारण

  1. वैश्विक अनिश्चितता – ट्रम्प के टैरिफ प्लान और व्यापार युद्ध की आशंका से निवेशक सोने की ओर बढ़े।
  2. केंद्रीय बैंकों की खरीद – चीन और रूस जैसे देशों ने बड़ी मात्रा में सोना खरीदा।
  3. युद्ध और तनाव – रूस-यूक्रेन युद्ध की अनिश्चितता से सोने में निवेश बढ़ा।
  4. महंगाई और ब्याज दरें – फेडरल रिजर्व की दरों में कटौती और मुद्रास्फीति का दबाव।
  5. रुपए में कमजोरी – डॉलर के मुकाबले रुपया गिरने से सोना महंगा हुआ।

सोना खरीदते समय ध्यान रखने योग्य 2 बातें

  1. सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें – BIS हॉलमार्क और 6 अंकों वाला HUID कोड अवश्य देखें।
  2. कीमत क्रॉस-चेक करें – IBJA वेबसाइट या अन्य विश्वसनीय स्रोत से कीमत और कैरेट (24K, 22K, 18K) जांचें।
  3. साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

MP IAS Transfer: 11 IAS और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क की जिम्मेदारी

MP IAS Transfer:भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया...

Huge warehouses: शिव भक्तों के लिए पुण्य कार्य कर रही समिति: खण्डेलवाल

शिवम सेवा समिति का भण्डारा प्रारंभ, तीन दिन की जाएगी श्रद्धालुओं की...

Death: हार्टअटैक से आरआई के युवा बेटे की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम Death: बैतूल। नगर के चंद्रशेखर...

Airstrip: हाईवे पर उतरा प्रधानमंत्री का प्लेन

चाइना बार्डर से 300 किमी. दूर है एयरस्ट्रिप Airstrip: गुवाहाटी(ई-न्यूज)। प्रधानमंत्री असम...